(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – रानी गढ़ पट्टी के प्रसिद्ध हरियाली देवी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय हरियाली महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय महिला मंगल दलों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य पांडाल में भारी संख्या में दूर दराज से पहुंचे दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब लुफ्त उठाया।
मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भटृ उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि जाने माने पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली , कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेता भरत सिंह राणा भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल, महावीर पंवार उपस्थित रहे।
रानी गढ़ छैत्र की आराध्य देवी माता हरियाली मंदिर में आज जन्माष्टमी के अवसर पर भारी वारिस के बाबजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनों को पहुंची। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्त माता के दर्शनों के लिए लम्बी कतारों में लगे रहे।
मुख्य पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, आज विभिन्न गांवों की महिला मंगल दलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। लोक गायिका सीमा गुसाईं द्वारा प्रस्तुत माता के जागर पर माहौल भक्तिमय हो गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने उपस्थित जन समुदाय को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुते छैत्र की खुशहाली की बात कही। पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली ने हरियाली देवी से सम्बन्धित संस्मरण सुनाकर अपने अनुभव साझा किये।
इससे पूर्व मेला समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुये मेले को भब्य बनाने के लिए स्थानीय जनता व जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधान जसोली बल्लभ प्रसाद जसोला, राकेश मोहन, विक्रांत सिंह, नगर व्यापार संघ अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मण सिंह विष्ट , जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, सहित छैत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।




