Saturday, April 27, 2024
HomeStatesDelhiवाह! गोलगप्पे का स्वाद ऐसा चढ़ा, हो गया दुकानदार से प्यार, फिर...

वाह! गोलगप्पे का स्वाद ऐसा चढ़ा, हो गया दुकानदार से प्यार, फिर हो गये फरार

नई दिल्लीः शहर में किसी चौहराए पर गोलगप्पे की दुकान लगी हो भला खाने का मन ना करे ऐसा तो नहीं सकता है। बच्चे, बुजर्ग और महिलाएं सभी गोलगप्पे बड़े मन से खाते हैं, क्योंकि उसका स्वाद ही ऐसा होता है। कभी आपने यह नहीं सुना होगा कि कोई महिला गोलगप्पे खाते-खते गोलगप्पे वाले को ही अपना दिल दे बैठे, लेकिन ऐसा एक वाकया उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कछवा क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां एक लड़की को गोलगप्पे खाते-खाते दुकानदार से ही प्यार हो गया।India Costiest Golgappas In Delhi Hotel - यहां मिलते हैं सबसे महंगे गोलगप्पे,  खासियत एेसी कि बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप | Patrika News

प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दिन चोरी छिपे फरार भी हो गए। बहरहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है। लड़की के परिवारवालों ने लोकलाज के भय से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

– हर दिन चाट खाने जाती थी लड़की

दरअसल, लड़की रोज चाट खाने गोलगप्पे वाले के पास जाती थी। उसको वहां का गोलगप्पा खाना बहुत पसंद था पर लोग यह समझ नहीं पाए कि गोलगप्पा खाते-खाते दुकानदार से प्यार हो गया। जब प्यार हो गया तो गोलगप्पा वाला अपना गोलगप्पा बेचना बंद कर उस लड़की को लेकर अपने घर झांसी के लिए फरार हो गया। मगर घर पहुंचने से पहले ही लड़के के घर पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि लड़की के परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर न देने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

– लड़की के परिजनों ने दर्ज नहीं कराया केस

घटना के बारे में कछवा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में झांसी का रहने वाला एक युवक जिसकी उम्र 20- 22 साल रही होगी, वह कछवा बाजार में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इस दौरान कस्बे की रहने वाली एक युवती से गोलगप्पे खाने के दौरान दोनों में प्यार हो गया और वे दोनों फरार हो गए। हम लोगों ने लड़की को झांसी से बरामद कर उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया था। मामले की कोई तहरीर ना मिलने की वजह से कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments