Saturday, August 8, 2026
HomeTrending Nowबिजली की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन भेड़ बकरियों की मौत

बिजली की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन भेड़ बकरियों की मौत

उत्तरकाशी।  मोरी विकासखंड के सल्ला गांव के जंगलों में बीते शनिवार दोपहर बिजली गिरने से डेढ़ दर्जन से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हुआ और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चर रही भेड़-बकरियों पर बिजली गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कासला गांव निवासी चैन सिंह, जोत सिंह, संदीप, नारायण सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य भेड़ पालकों की भेड़-बकरियां जंगल में चरान चुगान के लिए गई हुई थीं। दोपहर में अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन भेड़ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। चैन सिंह ने बताया कि इन दिनों मोरी पर्वतीय क्षेत्र में भेड़ पालक अपने पशुओं को जंगलों में चरान के लिए ले जाते हैं और अस्थायी डेरा डालकर वहीं रहते हैं। बीते शनिवार को भी भेड़ पालकों का डेरा सल्ला गांव के ऊपरी जंगलों में था। इस दौरान मौसम खराब हुआ और यह हादसा हो गया। पीड़ित भेड़ व बकरी पालकों ने प्रशासन से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments