Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowअंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी रेफरी बंबू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी रेफरी बंबू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

मसूरी। अंतर्राष्ब्ट्रीय रोलर हॉकी के रैफरी व मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर बंबू की 13वीं पुण्य तिथि पर उनको याद किया गया। इस मौके पर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की पत्नी मार्शलीन गावस्कर, जूड फैलिक्स हॉकी अकादमी बैगलुरू के कोच शनमुगन सहित मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित राज भवन में नंद किशोर बंबू की 13वीं पुण्य तिथि पर उनके खेलों को दिए योगदान को याद किया गया। इस मौके पर महान क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर की पत्नी मार्शलीन गावस्कर ने कहा कि बंबू एक कुशल खिलाड़ी के साथ ही जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने एक छोटे शहर से उठ कर विश्व स्तर पर मसूरी व देश का नाम रौशन किया। उन्हें भारतीय क्रिक्रेट की गहरी समझ व जानकारी थी जबकि वह रोलर हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय कोच थे।

उन्होंने यह भी बताया कि जब भी गावस्कर मसूरी आते तो उनके निवास पर जरूर जाते थे। इस मौके पर बंबू के भाई व किक्रेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकल चैलेंज के अध्यक्ष रूपचंद गुरूजी ने कहा कि नंद किशोर बंबू ने अपने पूरे जीवन में खेलों को आगे बढाने का कार्य किया व अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी के रैफरी तक का सफर तय किया। यहीं नहीं उन्होेने रोलर स्केटिंग को भी आगे बढाया व उनके नेतृत्व में विश्व के कई देशों में भारती की रोलर हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वार्सिलोना ओलंपिक में रोलर हॉकी मैच में रैफरी की भूमिका अदा की। इसके साथ ही उन्हें क्रिकेट की बहुत समझ थी तथा भारतीय क्रिकेट टीम से उनके घनिष्ट संबंध थे यहीं नहीं उस समय के महान क्रिकेटर गावास्कर सहित अनेक क्रिकेटर उनके निवास पर आते थे व क्रिकेट की जानकारी लेते थे। यही नहीं उनके पास सुनील गावस्कर का क्रिकेट कैरियर का पूरा इतिहास संजो कर रखा गया है।

इस मौके पर उनके साथ रहे खिलाड़ियों ने उनके साथ बिताये संस्मरण सुनाये वहीं बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद पहली बार हुए राज्य खेलों के आयोजन में उन्होंने बतौर खेल सचिव अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया व 34 खेल करवाये। उसके बाद से आज तक प्रदेश में राज्य खेल नहीं हो पाये। इस मौके पर मार्शलीन गावस्कर की बहन मासू मेहरोत्रा, जूड फेलिक्स हॉकी एसोसिएशन बैगलुरू के अध्यक्ष शनमुगन, मसूरी क्रिक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, रोलर स्केटस के नेशनल खिलाड़ी संगारा सिंह, मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के बिजेंद्र पुंडीर, सूरत सिंह रावत, मोहन नेगी, अतर्राष्ट्रीय मास्टर धावक राजकुमार, कमल कैंतुरा, गुलाब कैंतुरा, इंडोर हॉकी भारतीय टीम के खिलाड़ी साहिल सोनकर, सौरभ सोनकर, अर्थव सोनकर, विजय रमोला आदि मौजूद रहे।

हिलदारी ने तीन वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता कर्मियों के साथ उत्सव मनाया

मसूरी। हिलदारी संस्था ने देश का सबसे स्वच्छ हिल स्टेशन बनाने के तीन साल पूरे होने पर मसूरी के स्वच्छता कर्मियों के लिए उत्सव का आयोजन किया जिसमें स्वच्छता कर्मियांे के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। वहीं कीन संस्था के स्वच्छता कर्मियों को नगर पालिका परिषद की ओर से परिचय पत्र वितरित किए। कुलड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित हिलदारी स्वच्छता कर्मी उत्सव में वक्ताओं ने कहा कि मसूरी को देश का सबसे अच्छा हिल स्टेशन बनाने के लिए हिलदारी ने तीन सालों तक मसूरी में कार्य किया और स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर मसूरी को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। जिसकी बदौलत मसूरी को प्रदेश में पहला स्थान मिला जो गौरव की बात है लेकिन इसके असली हकदार वे स्वच्छता कर्मी हैं जिन्होंने इसमें अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जो सफाई स्वच्छता कर्मी कर रहे हैं वह अपने शहर के लिए कर रहे हैं और इसका लाभ यहां के लोगों को ही मिलेगा। शहर स्वच्छ रहेगा तो पर्यावरण भी सुधरेगा व स्वच्छ आबोहवा मिलेगी। इस मौके पर कीन संस्था की चारू ने कहा कि हिलदारी का उददेश्य शहर को साफ सुथरा बनाना है तथा जो सफाई मित्र है उनको सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हिलदारी को तीन वर्ष पूरे हो चुके है और यह दिन पर्यावरण मित्रों को समर्पित किया गया है। इन स्वच्छता कर्मियों ने कोविड काल में जो सेवा दी उसे भुलाया नही जा सकता। इस लिए उनके लिए यह दिन मनोरंजन के लिए रखा गया है। इस मौके पर हिलदारी के प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने कहा कि तीन सालों तक सेवा देने वाले पर्यावरण मित्रों का धन्यवाद देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में शहर की सफाई व्यवस्था में बदलाव आया है और इनके सहयोग से मसूरी प्रदेश में पहले नंबर पर आया है। इस उत्सव के माध्यम से हमे आगे आने वाली चुनौतियों पर भी मंथन करना है कि इसे और आगे कैसे बढाया जाय व इंदौर की तरह मसूरी की सफाई व्यवस्था हो सके। इस मौके पर पर्यावरण मित्रो को परिचय पत्र भी वितरित किए गये। इस मौके पर कीन संस्था के अशोक ने कहा कि उनकी संस्था शहर को स्वच्छ करने के लिए अच्छा कार्य कर रही है तथा आगे और अच्छा कार्य करेगी। इस मौके पर रिसिटी से मेहा लहिरी, अखिलेश मोहन, नेहा, शशि कुमार, चारू मदान, कमल राजपूत, वैभव, किरणा, दीपक, लीला, बबीता, कल्पना अंधारे, स्त्री मुक्ति संगठन मुंबई की अध्यक्ष ज्योति महापशेकर, कीन संस्था से आपरेशन प्रबंधक अशोक कुमार, एचआर प्रबंधक जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

 

भाजपा को मजबूत करने व जनता की समस्याओं का निराकरण हेतु महिला मोर्चा ने बैठक की

मसूरी। मालरोड कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में नगर पालिका सभासद गीता कुमांई की अध्यक्षता में भाजपा एवं महिला मोर्चा को मजबूत करने एवं जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए महिला मोर्चा सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी की पत्नी श्रीमती निर्मला जोशी एवं महिला मोर्चा दुर्गा मल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, जिला मंत्री संध्या थापा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके निर्मला जोशी ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए एवं एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। बैठक में ज्योति कोटिया एवं संध्या थापा ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मातृशक्ति के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें वात्सल्य योजना, स्वयं सहायता समूह, बालिकाओं की शिक्षा व छात्रवृत्ति आदि। बैठक में पालिका सभासद गीता कुमांई ने मातृशक्ति को घर-घर जाकर जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर समाज के हित में काम करना है और विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को समाज के समक्ष एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए कि आज महिलाएं न केवल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है बल्कि वह समाज के प्रति भी अपना योगदान देने में सक्षम है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की आदतों के खिलाफ भी कार्य करने व भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए कार्य करने का भी आहवान किया। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक माह एक बैठक की जाएगी एवं प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर जनमानस की समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाएगा। बैठक के अंत में सभासद गीता कुमांई जी ने समस्त मातृशक्ति का धन्यवाद किया व बैठक में आने पर उन्होंने श्रीमती निर्मला जोशी, ज्योति कोटिया, संध्या थापा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मसूरी पहुंच कर समस्त मातृशक्ति का मनोबल बढ़ाया। बैठक में महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, पूर्व महामंत्री कमल शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नर्मदा नेगी, सभासद जसोदा शर्मा, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, सोनिया सागर, नीति, नीतू मलिक, विजयलक्ष्मी काला, गुड्डी देवी, पुष्पा पुंडीर, राधा आनंद, किरण थापा, अनीता सक्सेना, बीना राणा, रोशनी रावत भावना बडोनी, मुन्नी, सरोज, लक्ष्मी पाठक व बबीता सक्सेना सहित अन्य कई भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments