गुलदार के हमले में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गॉव में दहशत का माहौल

0
828
(देवेंन्द्र चमोली)
रूद्रप्रयाग- जखोली विकासखंड के बष्टा गॉव में आज गुलदार के हमले से एक आठ वर्षीय बच्चे की दुःखद मौत मौत हो गई है। घटना की सूचना पर प्रशासन व बन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद गॉव में दहसत का माहौल बना हुआ है।
घटना बसुकेदार तहसील का है यहाँ  दिन दहाड़े गुलदार ने बष्टा गॉव मे आठ वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।
घटना दोपहर ढेड बजे की है आठ वर्षीय आरूष पुत्र मनमोहन सिंह अपने गाँव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत पर अपने भाई अभिषेक के साथ नहा रहा था वहां घात लगाये गुलदार ने  आरूष पर हमला कर उसे उठा ले गया। छोटा भाई घबराकर घर भाग गया व परिजनों को इस घटना की सूचना दी परिजन व ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों का शोरगुल सुन गुलदार जंगल की ओर भाग गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व बन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । घटना के बाद गॉव सहित क्षैत्र में दहसत
का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षैत्र में कुछ दिनों से गुलदार की उपस्थिति देखी गई ओर आज इस घटना को गुलदार द्वारा अंजाम दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मॉग की है। काग्रेंस के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र बुटोला ने घटना पर दुःख ब्यक्त करते हुये इसे बन विभाग की लापरवाही करार दिया।