Friday, May 17, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17 वीं बैठक : हमें राज्य में...

उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17 वीं बैठक : हमें राज्य में जनहित के उद्देश्य से कार्य संस्कृति में सुधार लाना है : मुख्यमंत्री

देहरादून, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17 वीं बैठक आयोजित की गई। काफी लंबे समय से बोर्ड की बैठक न होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक नियमित तौर पर समय से आयोजित की जाएं। सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में नया वर्क कल्चर लाए हैं। हमें राज्य में जनहित के उद्देश्य से कार्य संस्कृति में सुधार लाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठको में स्वागत संबंधी औपचारिकताओं को न करते हुए सीधे बैठक के एजेंडा पर चर्चा की जाए। इससे चर्चा के लिए अधिक समय मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठकों में केवल बातचीत ही नहीं, बल्कि समाधान भी निकले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति संरक्षण बहुत जरूरी है। साथ ही राज्य का विकास भी जरूरी है। हमें इकोलोजी और ईकोनोमी में समन्वय बनाकर चलना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments