उत्तरकाशी, जनपद की मोरी नौगांव में तहसील के एक गांव में चट्टानी मलबे से एक बड़ा हादसा होने की खबर है, यह हादसा तब हुआ जब मनरेगा के तहत काम करने जा रहीं पांच महिलाएं दब गईं। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और वही इसी के साथ बाकी चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट कर कराया गया एम्स ऋषिकेश में भर्ती जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में जंगल गई पांच महिलाएं मिट्टी धसने के कारण मलबे में दब गई थी, इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने देर न करते हुए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर तुरंत उत्तरकाशी भेजा। घायल महिलाओं को इस हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है।
इसी के साथ पांच महिलाओं में से एक महिला की अस्पताल आते समय मृत्यु हो गई, जबकि अन्य का उपचार एम्स में किया जा रहा है। वही इसी के साथ मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस दौरान हालात नाज़ुक होते देख पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोर्चा संभाला और घायलों को देहरादून पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।




