Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandघुत्तू मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, पांच की घटना...

घुत्तू मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, पांच की घटना स्थल पर मौत, तीन गंभीर घायल

नई टिहरी, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, आज टिहरी जनपद के घुत्तू मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन के गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर करने पौने एक बजे घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर पोखार क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए पिलखी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। अभी तक मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सकें। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

पिंडर नदी में बहने से मौत

चमोली: चमोली के नारायणबगड़ अंतर्गत एक व्यक्ति की पिंडर नदी में बहने से मौत हो गई। मृतक का नाम संजय पुत्र शजगदीश प्रसाद ग्राम पंथी तहसील नारायणबगड़ उम्र 40 वर्ष बताया गया है। वहीं, तहसील चमोली अंतर्गत पीपलकोटी के समीप दो महिलाओं के गदेरे में लगे कच्चे पुल से गिरकर बहने की सूचना है। जिसमें से एक महिला को बेहोशी की स्थिति में निकाला गया है जबकि दूसरी महिला का रेस्क्यू जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments