Tuesday, April 21, 2026
HomeStatesUttarakhandधामी मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक संपन्न, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर

धामी मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक संपन्न, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है।

आज सुबह सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के दौरान कुल 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक शुरू होने से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया गया। इसके साथ ही विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

यह थे कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु :

 

– चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को मिली मंजूरी।

– राजस्व विभाग के तहत उत्तराखंड राज्य में आपसी समझौते के आधार पर भूमि मालिकों से परियोजनाओं के लिए भूमि की प्रति किए जाने की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया।

3- उधम सिंह नगर स्थित प्राग फॉर्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाने के लिए सिडकुल को ट्रांसफर करने को लेकर जारी शासनादेश में किया गया संशोधन।

– जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं के संचालन के लिए, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिलों देहरादून चमोली उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में विभागीय योजनाओं के संचालन और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए पदों की आवश्यकता को देखते हुए विभागीय ढांचों में पुनर्गठन को मिली सहमति।

 

– उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 के प्रख्यापन को मंजूरी। विभागीय ढांचे के संशोधन को मिली मंजूरी।

– उत्तराखंड राज्य में गैर कृषिकारी उपयोग के लिए भूजल के निकास पर जल मूल्य/ प्रभार की दरों को लागू करने का निर्णय।

– उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में किया गया संशोधन। जीआरडी उत्तराखंड नाम से विश्वविद्यालय खोला जाना है। जिसको मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी।

– गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को भारतीय वायुसेना रक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच उच्च स्तरीय बैठकों में सहमति के आधार पर संयुक्त रूप से नागरिक व सैनिक संचालन के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड लीक के आधार पर रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने पर बनी सहमति।

– राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी।

 

 

स्वतंत्र आवाजों को कुचलना गणतंत्र का अपमान

‘सोमन वांगचुक रिहाई मंच ने किया सभा आयोजन,

देहरादून, बीजेपी सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस मनाना सिर्फ एक ढोंग है। यदि सचमुच इस सरकार की गणतंत्र और संविधान के प्रति आस्था होती तो सोनम वांगचुक, उमर खालिद और शरजील इमाम जैसी स्वतंत्र आवाजें जेल में नहीं होती। सोनम वांगचुक रिहाई मंच की ओर से सोनम वांगचुक के जेल में 4 महीने पूरे होने और गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित सभा में यह बात कही गई। इस मौके पर सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई

इस सभा का आयोजन गांधी पार्क में किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण पुलिस ने गांधी पार्क में सभा न करने का अनुरोध किया था। इसके बाद यह सभा दीन दयाल पार्क में आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सोमन वांगचुक की गलती सिर्फ यह थी कि उन्होंने सत्तासीन बीजेपी सरकार को लद्दाख के बारे में किये गये उनके वादे पूरे करने के लिए कहा था। 4 महीने बीत जाने के बाद भी न तो उन पर आरोप तय किये गये हैं और न उन्हें जमानत दी जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि संविधान अच्छा है या बुरा यह सवाल नहीं है, यदि संविधान रहेगा तो इसकी कमियां दूर करने की गुंजाइश बनी रहेगी। आज संविधान पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। सरकारें संविधान विरोधी काम कर रही हैं। सीपीआई माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि भारत का संविधान समानता और धर्म निरपेक्षता की बात करता है, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एक समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण देने में देश में पहले नंबर के नेता बताये जाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

जन विज्ञान के विजय भट्ट ने कहा कि गांधी पार्क में मुख्यमंत्री की सभा में यूसीसी को बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, जबकि इसमें जो प्रावधान किये गये हैं वे संविधान के खिलाफ हैं। सभा में उत्तराखंड महिला मंच की कमला पंत, विमला कोली, सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत सिंह कक्कड़, जगदीश कुकरेती आदि ने भी अपने विचार रखे। सभा का संचालन हरिओम पाली ने किया।

इस मौके पर स्वतंत्र पत्रकार और एक्टिविस्ट त्रिलोचन भट्ट और जन रंगकर्मी सतीश धौलाखंडी ने संवैधानिक मूल्यों पर आधारित संविधान चौपाटी का आयोजन किया। इसमें संविधान से संबंधित प्लेकार्ड्स का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में मौलिक अधिकारों और नागरिकों के कर्तव्यों के साथ ही संविधान की प्रस्तावना के बारे में सरल शब्दों में बताया गया। उन्होंने संविधान का समर्पित जनगीत भी गया।

इस मौके पर पद्मा गुप्ता, निर्मला बिष्ट, नन्द नन्दन पांडेय, हिमांशु चौहान, वीके डोभाल, राजू सिंह, रुचि सिंह, मनीष केडियाल, डॉ. जितेन्द्र भारती, राकेश पंत, जयकृत कंडवाल, कृष्णा सकलानी, अशोक कटारिया, ईश्वर पाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments