Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandडीजीपी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

डीजीपी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 10th National Dragon Board Championship में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। 17 मई  से 22 मई तक भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित हुई 10th National Dragon Board Championship में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरूष 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, पुरूष 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक एवं मिश्रित 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढाया है अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments