Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandसीमान्त जनपदों को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से आम जनता खफा,...

सीमान्त जनपदों को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से आम जनता खफा, भरत चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग

रुद्रप्रयाग, सीमान्त जनपदों को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से आम जनता खफा, विधायक भरत चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग।
“सीमान्त जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली की पॉच में से चार सींटे भाजपा की झोली में गई है, रुद्रप्रयाग सीट से लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से विजयी अनुभवी नेता भरत सिंह चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से जनता में मायूसी”।
रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड में धामी सरकार आकार ले चुकी है दोबारा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंहं धामी सरकार में एक महिला सहित आठ मंत्रियों को जगह मिली है। एक ओर मंत्रियों के विभाग बंटवारे की कवायदें तेज है वहीं दूसरी ओर सरकार में प्रतिनिधित्व न मिलने से अंसतोष के स्वर उभर रहे हैं। पहाड़ी प्रदेश के पहाडी जनपदों की अनदेखी से आम जनता सहित पार्टी कार्यकर्ता आहत नजर आ रहे है। भाजपा के कद्दावर नेताओं के अंसतोष के बाद अब पहाड़ी छैत्रों के सीमान्त जनपदों को प्रतिनिधित्व न मिलने का दर्द पार्टि कार्यकर्ताओं व जनता में साफ देखने को मिल रहा है। ऐंसा ही कुछ अंसतोष रुद्रप्रयाग की दोनों सीटों पर भारी अंतर से भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाकर विधानसभा पहुंचाने वाली जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है। मंत्रिमंडल में लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से विजय हासिल करने वाले अनुभवी कद्दावर नेता भरत सिंह चौधरी को स्थान न मिलने से कार्यकर्ता व जनता मे भारी मायूसी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में देहरादून स्थित परेड मैदान में हुये भब्य शपथ ग्रहण के जश्न में सरकार में प्रतिनिधित्व की आस लगाये बैठे सीमान्त जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली के लोगों को एक बार फिर मायूसी मिली। पिछले चुनावों की भॉति इस बार भी दोनों जनपदों से भाजपा प्रत्याशियों को प्रंचड बहुमत देने वाली जनता सरकार में प्रतिनिधित्व न मिलने से खासा नाराज है।
दोनो जनपदों की बात करें तो यहाँ की पॉच मे से चार सीटें जनता जनार्दन ने भाजपा के खाते में डाली है केवल बद्रीनाथ सीट पर काग्रेस प्रत्याशी मामूली अंतर से जीत हासिल करने मे कामयाब रहे जबकि अन्य सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाई। इन सभी सीटों से अलग विधानसभा छैत्र रुद्रप्रयाग की बात करें तो यहाँ कद्दावर नेता भरत चौधरी ने पिछली बार की तरह इस बार भी अपना दबदबा बरकरार रखते हुए बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल कर भाजपा संगठन ही नहीँ जनता का विश्वास जीता है।
अपने लम्बे राजनीतिक अनुभव व जनता के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते वे भारी अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। सदन में अपने संसदीय ज्ञान व सड़को पर जनमुद्दों के प्रति उनकी संजीदगी के कारण वे जनता व पार्टी पदाधिकारियों के बीच चर्चाओं में रहे। उन्होंने पार्टी द्वारा जताये विश्वास पर खरा उतरते हुये लगातार दूसरी बार भारी अंतर से जनता का विश्वास जीता है। रुद्रप्रयाग सहित चमोली जनपद के कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पैंठ है , जनपद के कार्यकर्ता व जनता को पूर्ण विश्वास था कि इस बार सीमान्त जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली से मंत्री बनाया जायेगा। दोनों जनपदों में भारी मतों से विजयी अनुभवी भरत सिंह चौधरी को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की आस लगाये बैठे कार्यकर्ताओं व जनता को निराशा मिली है गांव की दुकान हो या शहर के चौराहे रुद्रप्रयाग सहित जनपद में सीमान्त जनपद को प्रतिनिधित्व न मिलने से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments