Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedदेहरादून : वार्ड 40 में मनाया गया हरेला पर्व, विधायक कपूर ने...

देहरादून : वार्ड 40 में मनाया गया हरेला पर्व, विधायक कपूर ने किया पौधा रोपित

भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन ने पौधारोपण कर पर्यावरण मित्रों के साथ मनाया हरेला पर्व

(नैना शर्मा)

देहरादून, हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वार्ड 40 इंदिरा नगर कालौनी सीमाद्वार में पार्षद श्रीमती मीरा कठैथ की अध्यक्षता में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक हरबंस कपूर उपस्थित थे, उनके द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इसमें विशेष रूप से नीम, पीपल, आंवला आदि के वृक्ष लगाए गए | पौधा रोपण के पश्चात विधायक हरबंस कपूर ने कहा हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का एक सार्थक प्रयास है |

इस अवसर पर मंडल महामंत्री संतोष कोठियाल, कैप्टन भोपाल चंद, मंडल मंत्री रंजीत सेमवाल, मंडल मंत्री श्रीमती कृष्णा भुवालका, नीतीश भुवालका, आशीष शर्मा, अतुल बिष्ट युवा मोर्चा के संदीप कठैथ, बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, पंकज अग्रवाल, हरक सिंह पटवाल, बूथ मीडिया प्रभारी कुमारी नैना शर्मा, श्रीमती लीला राणा, श्रीमती आशा रावत जी भारतीय संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश सचिव श्री सुनील घिल्डियाल जी आदि उपस्थित थे |

भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन ने पौधारोपण कर पर्यावरण मित्रों के साथ मनाया हरेला पर्व 

देहरादून, प्रदेश में आज हरेला पर्व की धूम रही, लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संकल्प लिया | हरेला पर्व के अवसर पर भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कै. भूपाल सिंह एवं इंजीनियर सुनील दत्त घिल्डियाल ने कार्यकर्ताओं और पर्यावरण मित्रों के साथ राज्य को हराभरा बनाने का संदेश देते हुये नीम और पीपल के साथ अन्य प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया | श्रावण मास में प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनायं और बधाई देते हुये कै. भूपाल सिंह ने कहा कि हर परिवार अपने घर के बाहर अगर एक पेड़ लगाता है तो हर सदस्य को आक्सीजन का प्राप्ति होगी और वातावरण भी शुद्ध होगा | इसलिये अवश्य लगाये ताकि धरा हरीभरी बनी रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments