Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandकंपनी बाग के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला

कंपनी बाग के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला

मसूरी (दीपक सक्सेना)। कंपनी बाग क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका होने पर हड़कंप मच गया। बाल्मीकि उत्थान सभा मसूरी के अध्यक्ष निरंजन लाल ने पुलिस को सूचना दी कि कंपनी बाग के जंगल में पेड़ पर फंदा लगा कर एक व्यक्ति लटका है, पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर गई व शव को कब्जे में लिया व पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक का नाम धन प्रकाश 48 वर्ष, पुत्र मंगलू निवासी स्वीपर कालोनी कंपनी गार्डन है। वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments