Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से होगा मुख्यमंत्री धामी का सीधा मुकाबला, यूकेडी...

कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से होगा मुख्यमंत्री धामी का सीधा मुकाबला, यूकेडी व आप ने अभी घोषित नहीं किए प्रत्याशी

देहरादून, चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी पर दांव लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में यह जानकारी दी गयी है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से निर्मला गहतोड़ी के नाम का चयन किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधायक बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारेगी लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी ने श्रीमती गहतोड़ी पर दांव लगाना उचित समझा।

भाजपा के निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफा देने से यहां उप चुनाव कराया जा रहा है। चंपावत विधानसभा के लिये आगामी 31 मई को मतदान होना है और तीन जून को मतगणना सुनिश्चत है। उत्तराखंड क्रांति दल एवं आम आदमी पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सीधी टक्कर कांग्रेस एवं भाजपा के बीच ही मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments