Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowएक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना

एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना

कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने कार्यदायी संस्थाओं को दिये निर्देश

कहा, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

देहरादून,सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कण्डारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंडी व विडोली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजनाओं को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजना व जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पर्वतीय क्षेत्रों में आम लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जिसके तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विडोली ग्राम समूह पेयजल पम्पिंग योजना, कंडारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंड़ी एवं एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलावा श्रीनगर के नगरीय क्षेत्र भी पेयजल समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जिसके लिये अधिकारियों को तत्काल कार्य योजना तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में ढ़िकाल गांव पेयजल योजना की भी समीक्षा की गई साथ ही थलीसैण नगर पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन योजना की भी प्रगति मांगी गई। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी पेयजल योजनाओं का कार्य गतिमान है जिसमें से दो बड़ी योजनाओं का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ढ़िकाल गांव पम्पिंग योजना में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण वंचित 30 गांव में भी शीघ्र पेयजल आपूर्ति मुहैया करा दी जायेगी।

बैठक में पेयजल निगम के मुख्य अभियंता मुख्यालय संजय सिंह, मुख्य अभियंता गढ़वाल अनुपम रतन, अधीक्षण अभियंता मुहम्मद निशम, अधिशासी अभियंता नवीन बिष्ट, जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता टीएस रावत, सुभाष भट्ट, अर्पित मित्तल, अजय गुरूंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments