देहरादून (राजीव खनसली), फाइनेशियल बिल 2025 में, पेंशनरों के प्रतिकूल माने जा रहे कुछ प्रावधानो को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में भारी असंतोष हैं। विशेषकर सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर पेंशनरों के बीच भेदभाव को लेकर कर्मचारी अखिल भारतीय स्तर पर आंदोलनरत हैं।
इसी क्रम में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल अधिकारियों व कर्मचारियों ने संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड सर्कल के बैनर पर आज शुक्रवार को संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए) उत्तराखंड के दर्शनलाल चौक, देहरादून स्थित कार्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। परिमंडल सचिव एस एस रौथान ने आंदोलन की रूप रेखा के संबंध में बताया कि सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन फोरम का राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन और 24.08.2025 से 28.08.2025 के बीच केंद्र सरकार को प्रेषित करने हेतु राज्य के राज्यपालों को ज्ञापन (ज्ञापन की प्रति अखिल भारतीय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी) प्रस्तुत करना। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार, राज्यपाल के पास मार्च या राज्यपाल के पास प्रतिनिधिमंडल का आगमन सम्मेलन के दिन या 24.08.2025 से 28.08.2025 के बीच किसी अन्य तिथि पर हो सकता है, इसके साथ स्थानीय सांसदों से मिलकर (07.09.2025 से 14.09.2025 तक) उन्हें ज्ञापन की प्रति देकर उनका समर्थन मांगा जाएगा। वहीं राज्य मुख्यालयों में 20.09.2025 से 23.09.2025 के बीच प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी और 11.10.2025 को दिल्ली चलो और भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। जंतर-मंतर पर दिल्ली चलो का समय और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल के समय की सूचना शीघ्र ही दी जाएगी।
आज प्रदर्शन में परिमंडल सचिव एस एस रौथान, के एस सोन, एम एस गुसाईं, के सी भट्ट, रणजीत कुमार, राजीव शर्मा, उदयभान, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, कोठारी, किशोरी लाल चमोली, आदि उपस्थित रहे।



Recent Comments