Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowआओ देहरादून वालों, फिर से चल पड़ें..! अपने "जल, जंगल, जमीन" की...

आओ देहरादून वालों, फिर से चल पड़ें..! अपने “जल, जंगल, जमीन” की रक्षा करें

देहरादून, विकास को लेकर पेड़ों का कटान हर्गिज नहीं, यह अपील की है दून के सभ्रांत एवं वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं पर्यावरण प्रेमियों की, संयुक्त नागरिक संगठन के व्हाट्स एप ग्रुप में डाली गयी अपील में कहा गया कि फिर कैंट रोड़ चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है, पेड़ों को कटने से बचाये, “आओ रविवार 1 मार्च को सुबह 8.30 बजे दिलाराम चौक पर राष्ट्रीय ध्वज ने नीचे इकट्ठा हों और सेंट्रियो माल तक पैदल चलें”… दून के पर्यावरण प्रेमियों में सुगबुगाहट है और नाराजगी भी, पिछले साल जून 2024 मैं कैंट रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के लिए लगभग 250 पेड़ों को काटने के प्रस्ताव के विरोध में हज़ारों लोग एकजुट होकर एक पदयात्रा में चले थे, उसके जवाब में रातों-रात बैनर लग गए कि कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा और मुख्यमंत्री ने खुद सार्वजनिक तौर पर वादा किया कि शहर की हरियाली बचाने के लिए ये प्लान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
लेकिन अब अखबारों में ताज़ा नोटिस आए हैं कि उसी कैंट रोड को फिर से चार लेन करने की योजना शुरू हो गई है। अभी तो सिर्फ १७ पेड़ काटने की बात है, लेकिन जैसे ही ज़मीन अधिग्रहण पूरा होगा, ढेर सारे और पेड़ ‘विकास’ के नाम पर बलि चढ़ा दिए जाएँगे।
पर्यावरण प्रेमी इससे आहत हैं और एक सार्थक अपील व्हाट्स एप डाली है, बस बहुत हो गया! आओ देहरादून वालों, फिर से चल पड़ें..! अपने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करें और अपने नेताओं को उनके दिए हुए वादों की याद दिलाएँ…।
अब बात सिर्फ पेड़ बचाने की नहीं रही, ये हमारे बच्चों और आने वाली नस्लों की ज़िंदगी की लड़ाई है, ‘वादा याद दिलाओ’ वॉक में शामिल हो जाईए…।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments