Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandकर्नल अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा

कर्नल अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अजय कोठियाल ने लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। 17 अगस्त 2021 को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में तगड़ा दांव खेला था। उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था।
पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन अजय कोठियाल अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी का एक भी प्रत्याशी इस चुनाव में नहीं जीता था। सूत्रों की माने तो अरविंद केजरीवाल के उम्मीद के अनुरूप चुनाव में प्रदर्शन न कर पाने की वजह से कोठियाल को पार्टी से हटाने की पटकथा चुनाव परिणाम आते ही लिख दी गई थी। यही कारण रहा कि चुनावी हार के बाद अजय कोठियाल पार्टी के किसी भी कार्यक्रम नजर नहीं आए। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी हाईकामान समझ गया था कि कोठियाल का प्रदेश में कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नल को आगे करने की वजह से कोई बड़ा नेता पार्टी से नहीं जुड़ा। पार्टी हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के बाद कर्नल अजय कोठियाल को दरकिनार करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद कोठियाल ने हाईकमान से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मांगी थी, लेकिन पार्टी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहती थी। आप उत्तराखंड में अब अपने आप को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है। इसलिए कर्नल और उनके खेमे को पार्टी की ओर से पूरी तरह ही नजरअंदाज किया गया। सूत्रों की माने तो यही कारण रहा कि कर्नल अजय कोठियाल को अब खुद इस्तीफा देना पड़ा।
वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो अब आम आदमी पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग सकती है। गढ़वाल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विभिन्न विधानसभाओं से प्रत्याशी भी अब पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब आम आदमी पार्टी नए सिरे से प्रदेश में अपनी जगह बनाने की कवायद में जुट गई है।Big breaking :- कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा - News  Height

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments