Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowगढ़वाली गीत ‘‘धम तीरथ जी एनी, एनी उत्तराखण्ड मा’’ का सीएम ने...

गढ़वाली गीत ‘‘धम तीरथ जी एनी, एनी उत्तराखण्ड मा’’ का सीएम ने किया विमोचन

देहरादून, प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में लेखक एवं गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत ‘‘ धम तीरथ जी एनी, एनी उत्तराखण्ड मा’’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के व्यक्तित्व एवं कृतृत्व पर आधारित इस गीत को बड़थ्वाल ने स्वयं ही लिखा एवं गाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जनता से जुड़े जन नेता है, उनके सादगी एवं जन लोकप्रियता से प्रेरित होकर उनके द्वारा इस गीत की रचना की है। मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना की है।
इस अवसर पर विधायक शक्तिलाल शाह, भाजपा प्रदेश प्रमुख मीडिया सम्पर्क विभाग राजीव तलवार, अजेन्द्र अजय आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments