Tuesday, June 30, 2026
HomeStatesUttarakhandसीएम धामी का रुद्रप्रयाग दौरा, प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे...

सीएम धामी का रुद्रप्रयाग दौरा, प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

रुद्रप्रयाग, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अप्रैल को रुद्रप्रयाग जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। उनका सुबह 11:50 बजे (पूर्वाह्न): गुलाबराय हैलीपैड, रुद्रप्रयाग में आगमन होगा, जिसके बाद सीएम रुद्राक्ष वैडिंग प्वाइंट में जिला प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे । दोपहर भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रप्रयाग में भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे।

वहीं सीएम धामी चारधाम यात्रा मार्गों एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे तथा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जनपदीय अधिकारियों के साथ होटल आम केदार, गुप्तकाशी में बैठक भी करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments