Friday, July 17, 2026
HomeStatesUttarakhandपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर में बच्चों ने दादा-दादी / नाना-नानी के...

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर में बच्चों ने दादा-दादी / नाना-नानी के साथ मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे

देहरादून। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर में ग्रैंडपेरेंट्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके दादा-दादी / नाना-नानी के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत विद्यालय बैंड से किया गया जिसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों को तिलक लगाया और फूलों की वर्षा करी। उसके बाद मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापिका द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । बच्चों द्वारा गीत, नृत्य और नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयी। दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विभिन खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमे उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया I दादा-दादी / नाना-नानी ने अपने अनुभवों को भी साझा किया और बच्चों को जीवन मूल्यों से अवगत कराया।
प्रधानाचार्या श्रीमती बसंती खम्पा द्वारा दादा – दादी – नाना – नानी के महत्व और उनके योगदान को समझाने वाले संदेश दिया गया। इस समारोह के अंत में, विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती आरती उनियाल ने दादा – दादी – नाना – नानी को धन्यवाद दिया और उनके योगदान को सम्मानित किया। छात्रों ने भी अपने दादा – दादी – नाना – नानी को धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी पॉइंट पर अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई । अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी थी I कार्यक्रम सफल और यादगार रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments