Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowमुख्यमंत्री ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का...

मुख्यमंत्री ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर सायं रायपुर थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाये जाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के हितों एवं उनकी मांग पर नदी के आसपास सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा साथ ही लोगों के घरों को हुए नुकसान आदि में और आवश्यक मदद राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। सभी संबंधित अधिकारी आपदा पीड़ितों की मदद के लिये तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके इस दिशा में भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे तटबंध के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये यदि नदियों का चैनलाइजेशन किया जाना जरूरी होगा तो वह भी किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

विहिप सामाजिक समरसता के माध्यम से हिन्दुओं को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है : प्रांत संगठन मंत्री अजय

हिन्दु समाज को जागरूक करने की जरूरत, विहिप उत्तराखंड के प्रांत संगठन मंत्री  अजय ने दिया एकता पर जोर

देहरादून, विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड प्रांत संगठन मंत्री अजय ने कहा है कि हिन्दू समाज को एकजुट होना चाहिए। उनके अनुसार एकता के लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। विहिप हिन्दुओं को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिन्दू समाज में अब जातिवाद का असर कम हो रहा है और धर्म के प्रति आस्था बढ़ी है।
प्रांत संगठन मंत्री हरिद्वार रोड स्थित अमोलाज रेस्तरां में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विहिप इन दिनों स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत एक पखवाड़े तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के माध्यम से हिन्दुओं को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसके बावजूद हिन्दुओं में अभी पूरी तरह से अपने धर्म को लेकर जागरूकता नहीं आई है। विहिप हिन्दू समाज को जागरूक करने में जुटा हुआ है,
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में धीरे-धीरे जातिवाद का असर कम हो रहा है और हिन्दू समाज और हिन्दू राष्ट्र की भावना जोर पकड़ रही है। उन्होंने डेेमोग्राफिक चेंज को उत्तराखंड के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उनके अनुसार राज्य सरकार ने डेमोग्राफिक चेंज रोकने के लिए पर्वतीय जिलों में सत्यापन अभियान चलाया है जो कि सराहनीय कदम है।
एक अन्य सवाल के जवाब में प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि नवम्बर माह से हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विहिप और बजरंग दल के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया का प्रचार का एक अहम जरिया बताया और कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग भ्रमित भी होते हैं और उनको प्रेरित भी किया जा सकता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश अमोला ने कहा कि विहिप का प्रयास है कि हिन्दू समाज अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्य के प्रति भी जागरूक हो। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित होना चाहिए ताकि समाज और देश के विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि विहिप की सदस्यता को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर समन्वय प्रमुख सुधीर राणा, सहधर्म प्रसार प्रांत प्रमुख गिरिराज पाल, मठ मंदिर प्रमुख प्रांत सुभाष जोशी, दक्षिण जिला कार्याध्यक्ष नवीन गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अमित, सहमंत्री अमर जोशी, कुलदीप रोहिल्ला, गौरव सती आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

 

मनवीर चौहान के उत्तरकाशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागतप्रदेश मीडिया प्रभारी के गृह जनपद में कार्यकताओं में भारी उत्साह - Dainik  Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar

उत्तरकाशी, भाजपा के दूसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर मनवीर सिंह चौहान का उनके गृह जनपद के प्रवेश द्वार चिन्यालीसैण में विधायक , पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पिपलमंड़ी से जल विद्युत निगम के अतिथि गृह तक ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान को लाया गया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का चिन्यालीसैण आगमन पर सभी पदाधिकारियों ने जोश दिखाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने जिले को दूसरी बार प्रदेश में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देने पर प्रदेश व केंद्रीय नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है मनवीर चौहान पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे वही भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में बतौर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की भूमिका बहुत अच्छी रही इसी का इनाम पार्टी ने उन्हें दिया है।

अपने संबोधन में मनवीर ने भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार बयक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।
इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश लाल,जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष डाक्टर बिजय बडोनी, श्रीमती पूनम रमोला, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, जगत सिहं चौहान, प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली, प्रमुख भटवाड़ी बिनीता रावत, सचिन पंवार,राजेन्द्र रांगड़, जगमोहन रावत, अमित सक्लानी, शीशपालचंद रमोला, उदयपाल परमार, गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख बिजेन्द्र रावतॉ, चैन सिहं महर, संजय कंडियाल, खिमानन्द बिजल्वाण,बिजेन्द्र कोहली, आदि कई मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments