खटीमा, सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने आये खटीमा, बनबसा व टनकपुर से नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों को उन्होने बधाई दी व कहा कि देव तुल्य जनता ने आप लोगों को सेवा करने का अवसर दिया है इसलिए मन लगाकर जनता की सेवा करें।
इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू , पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, बनबसा रेखा देवी, टनकपुर विपिन कुमार, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एस पी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिस्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट में डे-आफिसर कक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण
“कलेक्ट्रेट के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम ने किया सम्मानित”
देहरादून, कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए प्रतीक्षा एवं डे आफसिर कक्ष का आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने विधिवत् लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभारी अधिकारियों द्वारा लम्बे समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की मांग की जा रही थी, कार्मिकों को 26 को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की योजना थी किन्तु इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों तथा समयभाव के कारण वहां नही हो पाया था। उन्होंने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कार्मिकों बधाई दी तथा जिन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र नही मिल पाया है वे अपने आप को किसी मामलें में कम नही समझे अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहें अवार्ड केवल प्रेरक प्रतिकात्मक प्रक्रिया है, जो अच्छे कार्यों के करने के लिए उत्साहवर्धन करती है और ये निंरतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारिया कार्मिकों से अनुरोध किया अपने कार्यों को पूर्ण समर्पण एवं गंभीरता से करते रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित कलेक्ट्रेट परिसार के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
वन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न : डीएम
देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि वन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से सम्पन्न करेंगे।
गुरूवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में वन पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो वन पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने हेतु उप जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रो में वन पंचायत गठित नहीं हुई हैं यथा शीघ्र गठित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने वनपंचायत को उनके मौलिक अधिकारों से संपन्न बनाने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित डीएफओ से अभिलेख प्राप्त करते हुए वन पंचायतों के सदस्यों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी कहा कि वन पंचायत के सदस्यों को उनके अधिकार एवं आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द वन पंचायत गठित करते हुए, जनपद के समस्त पंचायत वन पंचायत के साथ एक वृहद अधिवेशन आयोजित की जाएगी। वन एवं वन संपदा की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है, जिसे एक योजित तरीके से सम्पादित करना जिला प्रशासन का भूमिका है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं समस्त तसीलदार उपस्थित थे।




