Friday, May 15, 2026
HomeTrending Nowचारधाम यात्रा : तैयारियों की समीक्षा को एसएसपी श्वेता चौबे मैदान में...

चारधाम यात्रा : तैयारियों की समीक्षा को एसएसपी श्वेता चौबे मैदान में उतरी

टिहरी, चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे स्वंय मैदान पर उतरी और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत चारधाम यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त स्थानों जैसे बगड़धार, दुआधार, ताछला व यातायात के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों भद्रकाली, तपोवन, मुनि की रेती का बारीकी से निरीक्षण कर निम्न दिशा निर्देश दिए गए। अन्य संबंधित विभागों पीडब्लूडी बीआरओ, और एनएचएआई से मिलकर बॉटलनेक और लैडस्लाइडे जैसे बगडधार, दुआधार और ताछला को तुरंत ठीक कराया जाए।
वहीं संबंधित विभागों से समन्वय कर यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत मार्गों एवम पार्किंग पर पेयजल, उचित लाइट, और स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षित एवं सुचारू यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस और च्त्क्/भ्वउमहनंतक की अतरिक्त तैनाती की जाए। त्वरित मार्ग को खोलने हेतु भूस्खलन से बंद सड़कों को खोलने के लिए भारी मशीनें (जेसीबी/पोकलेड) तैयार रखी जाएं तथा जेसीबी और पोकलैंड ऑपरेटर के नंबर संबंधित थाने व जनपद के कंट्रोल रूम पर अनिवार्य रूप से रखे जाएं। वहीं ब्रह्मानंद मोड़ से तपोवन तक सड़क मार्ग को जल्दी से जल्द ठीक करवा लिया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त साइन बोर्ड बैरियर एवं चेतावनी संकेत स्थापित किए जाएं घ्यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने दी जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments