Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandशिक्षक ने भेजा छात्रा को अश्लील मैसेज, परिजनों ने लिखित शिकायत कर...

शिक्षक ने भेजा छात्रा को अश्लील मैसेज, परिजनों ने लिखित शिकायत कर किया हंगामा

(चंदन सिंह बिष्ट)

भीमताल (धारी), मास्टर जी ने अपनी ही शिष्या अश्लील मैसेज भेज डाला, फिर मामले ने तूल पकड़ लिया। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज पुटगांव के अंग्रेजी प्रवक्ता को विद्यालय की 12वीं की छात्रा को फेसबुक में गंदे मैसेज भेजना महंगा पड़ गया। छात्रा ने इसकी जानकारी स्कूल में गठित यौन उत्पीडन समिति को दी, जिसके बाद धारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर सीईओ ने उसे विद्यालय से हटाकर धारी ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

साथ ही मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में शिक्षक के खिलाफ आक्रोश है। शिक्षक बरेली के रहने वाले हैं, प्रधानाचार्य ने विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धारी को लिखा दिया है। उन्होंने बताया छात्रा व उसके पिता द्वारा लिखित रूप से शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है। छात्रा के परिजनों द्वारा बताया गया कि शिक्षक द्वारा उनकी बेटी के फेसबुक मैसेनजर पर अभद्र संदेश बार-बार भेजे गये

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments