सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, ऋषिकेश के अभिनव ने हासिल किये 99.6 प्रतिशत अंक

0
623

देहरादून, आखिरकार लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर घोष‍ित कर दिया जाएगा।
ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। वह डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं।
12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा। देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा।