26 फरवरी को राजभवन तक मौन मार्च निकालने का आह्वान

0
231

देहरादून, अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की देहरादून स्थित शहीद स्थल में आयोजित अहम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को महामहिम राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा ।
इस अवसर पर सभी साथियों से अपील है कि सुबह 11:00 बजे गांधी पार्क में एकत्रित हों। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से राजभवन देहरादून तक मौन मार्च निकाला जाएगा।
साथ ही यह भी तय किया गया है कि गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान जोरदार प्रदर्शन कर जनभावनाओं को बुलंद किया जाएगा ।
मुख्य मांगें :
-अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो।
-कथित वीआईपी दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
-सबूत मिटाने और दोषियों को बचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।