Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandआपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री...

आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी को भी कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके। कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार तेजी से राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है, और जो भी सहायता आवश्यक होगी, वह शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, विनोद कैंतुरा, कविता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वाल्मीकि प्रकटोत्सव समापन समारोह, सामाजिक समरसता दिवस एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।May be an image of dais and text that says 'राष्टर मा ल्मीिर ल्मीविन्तिक ल्मी कान्तिक शी ਰ ह, ।जित यता भगवा कि प्रकोट क प्रकोटत गगपन पन माजिक समर एवं प्रतिम अक्दुकर 2025 आरई. आर, हा'

देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समापन समारोह, सामाजिक समरसता दिवस एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी अमर कृति की रचना कर समाज को आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि वाल्मीकि समाज हिंदुत्व का अभिन्न अंग है, जिसने सदैव समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिल रहा है।

इस अवसर पर विधायक राजपुर खजानदास, राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र, विनोद घाघट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रामलीला का शुभारंभ एवं अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की पुण्य स्मृति में निर्मित ‘सांस्कृतिक मंच’ का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।May be an image of dais and text that says 'αw स्व. श्याम दत्त जोशी स्मति सांस्कृतिक मंच MAM'

देहरादून, 12 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला समिति विलासपुर कांडली द्वारा आयोजित तृतीय भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने रामलीला का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया और समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी.जूनियर हाई स्कूल घघोड़ा विलासपुर कांडली में अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की पुण्य स्मृति में निर्मित शैक्षिक एवं ‘सांस्कृतिक मंच’ का लोकार्पण भी किया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता द्वारा सांस्कृतिक मंच की मांग की गई थी, जिस पर मंत्री जोशी ने घोषणा करते हुए अपने निजी मद से इस मंच का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सजीव पाठ है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं और युवा पीढ़ी को सदाचार व संस्कारों से जोड़े रखने का कार्य करते हैं। मंत्री जोशी ने रामलीला समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

 

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित विकासनगर विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

विकास नगर, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज विकास नगर स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में लागू किए गए NextGenGST हेतु व आत्मनिर्भर भारत (हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी) अभियान विकासनगर विधानसभा का सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह सहित सभी प्रबुद्धजनगणों, व्यापारी गणों, जिले में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारीगण,प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण, जिला मोर्चा अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बन चुका है और सैन्य, रक्षा, खाद्य सहित अनेक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के तहत राज्य के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए NextGenGST और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया है। अब व्यापारियों को सुविधा मिली है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और ईमानदार करदाताओं को सम्मान देने का कार्य कर रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने कहा “लोकल के लिए वोकल बनो।” उन्होंने कहा कि आज हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का मंत्र अब देशव्यापी आंदोलन बन गया है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा उत्तराखण्ड राज्य इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारे गांवों में कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प और जैविक खेती आत्मनिर्भरता के प्रतीक बन चुके हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस संकल्प को आगे बढ़ाएँ और भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करें। इस दौरान स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह, जिला प्रभारी सतेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सचिन बंसल, मंडल महामंत्री भाजपा आदित्य वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments