Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowसमाज में महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिये जागरूक करना आवश्यक...

समाज में महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिये जागरूक करना आवश्यक : डा. बबीता सहोत्रा

देहरादून, केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर महिलाओं की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय बद्रीनाथ कालौनी में आयोजित की गयी | बैठक संबोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. बबीता सहोत्रा ने कहा कि समाज में महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ साथ सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, इस हेतु आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिये स्वयं सहायता समूह की जानकारी भी उपस्थित महिलाओं को दी गई | योजनाओं को क्रियान्वयन हेतु महिला समूह भी बनाए गए | इस दौरान उपस्थित कई महिलाओं ने अपने विचार भी साझा किये, डा़ बबीता सहोत्रा के निवास पर आयोजित इस बैठक में महिला समूह के माध्यम से किस तरह योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिले उस पर बोलते हुये नगर निगम की कोऑर्डिनेटर अनीता भट्ट ने कहा कि जबतक महिलायें जागरूक नहीं होगी तबतक वे विकास की किरण से दूर रहेंगी, बैठक में मीना शर्मा, प्रीति बा, सपना के साथम बड़ी संख्या में पथरिया पीर बस्ती व बद्रीनाथ कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रही |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments