ब्रैकिंग : 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जनपद के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

0
990

टिहरी, जिला टिहरी प्रशासन ने भारी बारिश के चलते बड़ा फैसला लिया है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 20 जुलाई को जनपद में हो सकती है अत्यधिक बारिश, जिसके चलते 20 जुलाई बुधवार को जिला प्रशासन ने जनपद के सभी 1 से 12 तक विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है, जनपद में सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण ने आदेश जारी किये हैं, इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे |
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई 2022 की अपराहन 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2022 (बुद्धवार) को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को बन्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक/संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने-अपने विद्यालय, कार्यालय में यथावत् बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग के भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून पिथौरागढ़ में सभी शैक्षिक संस्थान 1 दिन की छुट्टी कर दी गई है। इसको लेकर पिथौरागढ़ और देहरादून के डीएम के आदेश भी जारी हो गए हैं।