Saturday, April 27, 2024
HomeStatesUttarakhandब्रैकिंग : मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच एसटीएफ...

ब्रैकिंग : मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच एसटीएफ को सौंपी

देहरादून, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच अब उत्तराखंड एसटीएफ को सौंप दी गई है। भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस मामले की जांच करने की मांग की थी, जिसके बाद डीजीपी उत्तराखंड ने एसटीएफ को ये आदेश जारी किये हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 4 और 5 दिसंबर 2021 को स्नातक स्तर पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने गड़बड़ी होने का मामला उठाया था। जिसको लेकर देहरादून के रायपुर थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। यही नहीं कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। आज एक बार फिर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलकर भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भी बेरोजगार संघ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस को देखते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक कुमार से इस मामले में वार्ता कर इसकी एसटीएफ से जांच करवाने के निर्देश दिये। इस निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी पूरे मामले की जांच अब उत्तराखंड एसटीएफ को सौंप दी है। अब उम्मीद की जा रही है जिस तरह से उत्तराखंड एसटीएफ ने समाज कल्याण में छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है ऐसे ही इस मामले में भी कार्रवाई करेगी।

 

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठकआजादी के अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य  सचिव ने

देहरादून, प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज शुक्रवार को सचिवालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली।
मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13, 14 एवं 15 अगस्त, 2022 को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों को स्व: प्रेरणा से अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने हेतु जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसका वीडियो, सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि एक साथ सभी घरों में झंडा फहराए जाने के कारण झंडों की उचित मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों एवं वेंडर्स के द्वारा इसके लिए झंडों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी जिलाधिकारी इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करें।
मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को फ्लैग कोड के अनुसार राष्ट्रीय झंडे के सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तिरंगे के वितरण एवं उसके बाद वापस कलेक्शन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को इससे अवगत कराया जाए कि किसी भी कीमत में झंडे का अपमान नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम के बाद झंडे को अपने सबसे नजदीकी किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा कराया जाए, जिसे सम्बन्धित विभागों द्वारा जमा कर उचित देखरेख में फ्लैग कोड के अनुसार डिस्पोज किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी को आजादी के सम्मान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाना है।
बैठक के दौरान सचिव संस्कृति से एच. सी. सेमवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा हेतु फ्लैग कोड में थोड़ा परिवर्तन किया गया है, जिसमें खादी के साथ ही टेरीकॉट के कपड़े के उपयोग और साइज में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में 9 रुपए से लेकर 31 रुपए तक के तिरंगे उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, विनोद कुमार सुमन, एच. सी. सेमवाल और अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी पैर में हुई दिक्कत के चलते मैक्स अस्पताल में भर्तीSushila Baluni: Latest News, Videos and Photos of Sushila Baluni | Times of  India

देहरादून, आज दोपहर में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के बाएं पैर में हुई दिक्कत के चलते परम अस्पताल से किया मैक्स अस्पताल रेफर किया गया, परिजनों से जानकारी मिली है कि पैर में क्लॉट आने के कारण चलने में हुई दिक्कत डाक्टर आपरेशन कर सकते हैं, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने ईश्वर से उनकी शीघ्र कुशलता की कामना की है।

 

बायोडीजल के उपयोग से उत्तराखंड़ में लघु उद्योगों को बढ़ाया जा सकता है : डॉ. अंजन रे

देहरादून, बायोडीजल का अधिकाधिक प्रयोग कर उत्तराखंड में लघु उद्योगों को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए यहां अपार संभावनाएं हैं।

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के निदेशक डॉ. अंजन रे ने भारत सरकार तथा (उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) यूकोस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में बायोडीजल की संभावनाओं को उजागर करते हुए कहा कि विकास को सतत प्रगति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष को विज्ञान उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत देशभर में विभिन्न लोकप्रिय व्याख्यानो का आयोजन किया जा रहा है।
वेबीनार में डॉक्टर देवप्रिया दत्ता सलाहकार सीड डिवीजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जहां एक ओर आत्मनिर्भर भारत में उद्योगों की भूमिका पर प्रकाश डाला वहीं दूसरी ओर यूकोस्ट संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल ने उत्तराखंड में उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित किए जाने पर परिषद के प्रयासों से सभी को अवगत कराया।
उत्तराखंड के अग्रणी उद्यमी सीआईआई अध्यक्ष इं. राकेश ओबरॉय ने कहां की स्टार्टअप एवं कौशल विकास से हम आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
उत्तराखंड उद्योग संघ के अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि संस्थानों को अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में और अधिक आगे आना होगा ताकि उद्योगों के लिए नई नई तकनीक विकसित की जा सके।
वेबीनार का संचालन डॉ अपर्णा शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी यूकास्ट द्वारा किया गया, वेबीनार में डॉ रश्मि शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, साइंस सिटी सलाहकार डॉ जी एस रौतेला, डॉ रोमिला चंद्रा, डॉ आशुतोष मिश्रा, वैज्ञानिक हिमांशु गोयल, जनसंपर्क अधिकारी अमित पोखरियाल, जितेंद्र कुमार, सिद्धांत उनियाल सहित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी(यूकोस्ट) एवं विज्ञान विभाग से जुड़े दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नद्रौपदी मुर्मू की रिकॉर्ड मत से जीत - ऋषिकेश में जश्न : media4citizen.com

ऋषिकेश, देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।इस दौरान मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी गयी।

गुरुवार को श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सबसे कम उम्र में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड बनाया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हुई है। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, दीपक जुगरान, पवन पांडेय, सतपाल सैनी, कमला नेगी, लक्ष्मी गुरुंग, शोभा चौहान, बलविंदर, राजवीर सिंह रावत, पद्मा नैथानी, राजेन्द्र थपलियाल, कुसुम जोशी, मनेंद्र रयाल, बबीता कमल कुमार, लक्ष्मी, रविन्द्र रमोला, संजय व्यास, बृज मोहन कंडवाल, गोविंद मेहर सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments