नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कहा कि उनके पास देश के लिए शानदार योजनाएं हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है और इन फैसलों का उद्देश्य देश का समग्र विकास करना है। तथाकथित ‘उत्तर-दक्षिण विभाजन’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को टुकड़ों में देखना भारत के प्रति नासमझी का परिणाम है। अगर आप हिंदुस्तान में देखें प्रभु राम के नाम से जुड़े हुए गांव सबसे ज्यादा कहां है? तो वह तमिलनाडु में है। अब आप इसको कैसे अलग कर सकते हैं। विविधता हमारी ताकत है, हमें इसका जश्न मनाना चाहिए।
डीएमके की हालिया ‘सनातन विरोधी’ टिप्पणी और उस पर जनता के आक्रोश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि सनातन के खिलाफ इतना जहर उगलने वाले लोगों के साथ बैठना उनकी क्या मजबूरी है ?…कांग्रेस की मानसिकता में ये कौन सी विकृति है। कांग्रेस के आरोप पर कि ‘400 पार से संविधान रद्द हो जाएगा’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो व्यक्ति यूएन में जाकर दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा का गुणगान करता है,किस आधार पर उस व्यक्ति पर आप ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? समस्या उनमें (विपक्ष) है वे देश को एक ही सांचे में ढालना चाहते हैं। हम विविधता की पूजा करते हैं…हम इसका जश्न मनाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं…किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है। मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं। वे देश के समग्र विकास के लिए हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है…कई लोगों ने समिति को अपने सुझाव दिए हैं। बहुत सकारात्मक और नवोन्मेषी सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा
मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं : प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा की विजय संकल्प रैली : दस सालों में राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है : जे.पी. नड्डा
देहरादून, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गांधी चौक, मसूरी (देहरादून) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा से माल राज्यलक्ष्मी शाह को जीताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। उन्होंने कहा 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम इंसान भी बोला करता था राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है…!
बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है। इसके साथ प्रधानमंत्री ने राजनीति की दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा निःशुल्क प्रदान किया है। उन्होंने कहा भाजपा के मेनिफेस्टो में 70 साल से ऊपर के हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा संकल्प पत्र में किन्नर समाज के लोगों को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने की बात कही गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ो के बॉर्डर एरिया में बीते 10 सालों में डबल लेन रोड़, ऑल वेदर रोड, डबल लेन पुल का कुल 13525 कि.मी का निर्माण हुआ है। और उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है। बॉर्डर में सड़कों के निर्माण से विकास को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।
वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है। जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं, साथ ही इनके विकास हेतु 758 करोड़ रूपए खर्च होगा। चार धाम सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचाई जा रही है। केदारनाथ का पुनर्निमाण का कार्य हुआ है। मसूरी में पर्यटन के कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में नंबर वन रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आयुष्मान योजना के साथ अटल आयुष्मान को जोड़कर 52 लाख कार्ड बनाए गए हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का कार्य हुआ है। स्मार्ट सिटी में देहरादून को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि को अगले 5 वर्षों के लिए आगे बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं। और अभी संकल्प पत्र में 3 करोड़ और घरों को बनाने की व्यवस्था की गई है। आज हर पंचायत में 3 करोड़ से ज्यादा पैसा विकास योजनाओं के लिए आ रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, एनडीए का एक संकल्प पत्र है। परंतु गठबंधन होने के बावजूद विपक्ष में हर पार्टी का अलग-अलग संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा गठबंधन होने के बावजूद आपस में मिलने का संकल्प नही है। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त देवतुल्य जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है और ऐसी पार्टी का नेतृत्व श्री नड्डा द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में आज देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। उन्होने कहा नड्डा जी की सरलता, सहजता और शालीनता से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में हर क्षेत्र के उदय की बात कही गई है। घोषणा पत्र में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ट राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी की जरूरत बताई है। यूसीसी को लागू करने की बात कही है। उत्तराखंड के अंदर से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने कोने में पहुंचेगी। उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून को भी संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। जिसे हम राज्य में पहले ही लागू कर चुके हैं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, समाज के हर वर्ग के कल्याण और ‘‘संकल्पित एवं सशक्त भारत’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। इस संकल्प पत्र का शीर्षक ‘मोदी की गारंटी’ है और यह गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संकल्प पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा ने देशवासियों से किया हर वादा और हर संकल्प को हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा किया है।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सहित कई अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो हम कहते हैं, वह करते हैं। जनता को भी इस पर भरोसा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’’ सिंह ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग के कल्याण और ‘‘संकल्पित एवं सशक्त भारत’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी की गारंटी चौबीस कैरेट सोने की तरह होती है। पूरा विश्वास है कि यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मददगार साबित होगा।’’ सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मन में पूरी स्पष्टता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इसे पूरा करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए विभिन्न माध्यमों से पंद्रह लाख से अधिक सुझाव आए। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में जो काम हुए हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि ‘मोदी की गारंटी’ गारंटी पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सबको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि भाजपा और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब चुनाव आता है, तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है।’’
घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय एक समिति गठित की थी। समिति ने कुछ बैठकों के बाद और संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होने हैं। मतों की गिनती 4 जून को होगी। जिसके बाद केन्द्र में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी |
खौफनाक कदम : लिव-इन में रहने वाले यूट्यूबरर्स ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
चंडीगढ़, हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने शनिवार को अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को सूचित किया।
दोनों यूट्यूबर थे और पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में की है। वे बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से एक शॉर्ट फिल्म बनाकर लौटे थे।
जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने कहा कि दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं। इनके साथ रहने वाले युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के परिजनों के बारे में पता लगाकर उन्हें सूचना दी जाएगी। परिजनों के बयान के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस का मेनिफेस्टो विशेषज्ञों की राय और आमजन की भागीदारी से बनकर हुआ तैयार : डा. चयनिका उनियाल
भारतीय जनता पार्टी का मेनिफेस्टों जुमला पत्र : डॉ. चयनिका
देहरादून, कांग्रेस की उत्तराखंड़ मीडिया प्रभारी डॉ. चयनिका उनियाल ने भाजपा के मेनिफेस्टों को जुमला पत्र बताया। उन्होंने कांग्रेस भवन देहरादून में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आज से चार दिन बाद 21 राज्यों में 105 से अधिक सीटों पर चुनाव होने है और भारतीय जनता पार्टी अचानक गहरी नींद से जागी है। 76 पन्नों का मेनिफेस्टो प्रस्तुत किया गया एक घंटा 40 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस के बाद मीडिया से एक भी सवाल नहीं लिया गया यह भारतीय जनता पार्टी की गंभीरता को दर्शाता हैं। एक तरफ देश महंगाई, बेरोजगारी से त्राहिमाम हैं और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को लोगो के बीच जाकर उनकी ग़ुरबत दुःख परेशानी टटोलने का समय तक नहीं हैं, मन की बात सुनाते सुनाते मोदी जी भूल ही गए की सरकारों को जनता की मन की बात भी सुननी होती हैं।
डॉ. चयनिका उनियाल ने कहा कि कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी दिसंबर 2023 में गठित हो गई थी और भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव, लोगों की आकांक्षाएं, अपेक्षाएं और आशंकाओं को ध्यान में रखकर मेनिफेस्टो (न्याय पत्र) बनाया गया। जिसमें पांच तरह के न्याय और 25 गारंटियों पर प्रमुखता से बात रखी गयी हैं। एक तरफ जंहा कांग्रेस का मेनिफेस्टो विशेषज्ञों की राय और आमजन की भागीदारी से सवा तीन महीने में बनकर तैयार हुआ वहीँ भारतीय जनता पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी 30 मार्च 2024 को गठित होती है मात्र 13 दिन पहले जब पहले चरण के चुनावों को चार दिन बचे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमला पत्र में दावा किया गया है कि 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से निकाल लिया गया है और नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाया जा रहा है, पर वहीं नीति आयोग यह भी दावा करता है अपनी रिपोर्ट में कि देश की 20% आबादी आज ₹46 प्रतिदिन पर गुजर बसर करने के लिए मजबूर है।
आज प्रतिदिन दो किसान और दो युवा आत्महत्या कर रहे हैं, भाजपा के पूरे मेनिफेस्टो में केवल दो बार रोजगार की बात की गई है, जिस देश में 65% आबादी 35 वर्ष की आयु से कम के युवाओं की हो और जब 45साल की बेरोजगारी का आंकड़ा पार हो गया हो वहां सत्तारुड दल के मेनिफेस्टो में रोजगार का जिक्र केवल दो बार होना यह विडंबना नहीं तो और क्या है?
डॉ. चयनिका उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो (न्याय पत्र) में युवाओं के लिए 30 लाख सरकारी पदों को भरने की बात है और एक लाख सालाना शिक्षित युवा को अप्रेंटिसशिप देने की बात की गई है।किसानो की बात करें तो किसानों को एमसपी की गारंटी का जिक्र तक भाजपा के मेनिफेस्टो में नहीं हैं।
किसान आन्दोलन में 700 किसान मर गए, किसानों के लिए कीले गढ़वाई गई उन्हें खालिस्तानी और आतंकवादी तक कहा गया परंतु जो उनका मुद्दा है एमएसपी उस पर भाजपा के मेनिफेस्टो में कुछ नहीं कहा गया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मेनिफेस्टो में एम्एसपी की पूर्ण गारंटी दी गई है।
महिलाओं की बात करें तो भाजपा लखपति दीदी योजना की बात करती हैं पर उन दीदियों से जरा पूछ कर देखिए जिन्हें आटे दाल दही पर जीएसटी देना पड़ रहा है और 1200 का गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। आज महंगाई दर 8.5% पर है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस गरीब महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना और सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण देने की बात करती हैं।
भाजपा के मेनिफेस्टो में मुद्रा लोन की बात कही गई है एक और जहाँ मोदी जी की ब्रांडिंग में साढे छः हजार करोड़ खर्च हो चुका है वहीँ भाजपा बताये कि 54000 लोन में कौन व्यक्ति अपना रोजगार खोल सकता है? इनके मेनिफेस्टो में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की बात कही गई है हर मेनिफेस्टो में भाजपा का गोल पोस्ट चेंज हो जाता है पहले 2022 का टारगेट था किसानों की आय दोगुनी करने का, 100 स्मार्ट सिटी बनाने का, हर सर को छत देने का, हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का, काला धन वापस लाने का, 5 ट्रिलियन इकोनामी बनाने का, रुपए को डॉलर के बराबर लाने का, भारतीय जनता पार्टी आतंकवाद की समाप्ति की बात करती है और अपने मैनिफेस्टों में यह दावा करती है कि उसके कार्यकाल में आतंकवाद समाप्त हो गया और शांति बहाल हो गई जबकि सरकारी रिपोर्ट के हिसाब से 2014 से 2024 के बीच में 3950 मोते हो चुकी है, जिन मौतों में सेना और सिविलियन दोनों ही शामिल हैं, क्या भाजपा की नज़र में ये शहीद लोग भारतीय नहीं?
भाजपा के मेनिफेस्टो में ना मणिपुर का जिक्र है, ना लद्दाख का ना ही, चीन के द्वारा जो घुसपैठ हो रही है उसका? बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास कोई रोड मैप नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2014 में दावा किया गया था की स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी और काला धन देश में वापस लाया जाएगा लेकिन देश को मिला इलेक्टोरल बांड जैसा बड़ा घोटाला।
2014 में ही डॉलर को रुपए के बराबर लाने की बात कही गई थी आज डॉलर ₹83 के बराबर है, नॉर्थ ईस्ट में कानून बहाली की बात कही गई थी आज नॉर्थ ईस्ट जल रहा है, और भाजपा ने मौन साध रखा हैं, 100 स्मार्ट सिटीज की बात कही गई थी लेकिन चीन स्मार्ट विलेज बना रहा है, कृषि सेक्टर में दावा था कि किसान की आय दुगनी करेंगे लेकिन हकीकत यह है कि आज किसान की आय घटी है और कर्ज भी बड़ा है 2014 में प्रति किसान 47000 कर्ज था आज 74000 हो गया है।
प्रधानमंत्री किसान योजना में लाभार्थियों को बढ़ाने की बात की गई थी लेकिन लाभार्थियों में 67% की गिरावट आई है, इस योजना के तहत पहले लाभार्थी 12 करोड़ हुआ करते थे अब चार करोड़ रह गए हैं। शॉर्ट टर्म न्यू एग्रीकल्चर लोन जिसमें एक लाख का लोन जीरो परसेंट ब्याज पर देने की बात कही गई थी परंतु 7% ब्याज किसानों को देना पड़ रहा है।
सिंचाई शत प्रतिशत करने की बात कही गई थी पर वह घटकर 52% हो गई है, 2019 के मेनिफेस्टो में यह दावा किया गया था कि स्किल इंडिया मिशन के तहत 40 करोड़ को मार्केट ओरिएंटेड ट्रेंनिंग दी जाएगी पर यह ट्रेनिंग मात्र 1.4 करोड़ को ट्रेनिंग मिली| शिक्षा के क्षेत्र में यह दावा किया गया था कि हर सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लासेस बनाई जाएगीं परंतु आज 10 लाख सरकारी स्कूलों में से मात्र 37000 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनके पास कंप्यूटर हैं। दावा यह किया गया था कि 200 नवोदय और केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे परंतु मात्र 56 केंद्रीय विद्यालय खोले गए जबकि यूपीए की 10 साल की सरकार में 2002 केंद्रीय विद्यालय खोले गए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हकीकत यह है कि आज देश के अंदर 6 लाख चिकित्सकों के पद रिक्त है।
पत्रकारवार्ता में मथुरादत्त जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन, मुख्य प्रवक्ता/उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी गरिमा माहरा दसौनी, शिशपाल सिंह बिष्ट, अभिनव थापर, मोहन काला, मंजू त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार के दिशा निर्देश में बी एच ई एल के कंवेंशन हॉल में मतदान प्रक्रिया में सम्मिलित समस्त अधिकारियों तथा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया
हरिद्वार- हरिद्वार 14 अप्रैल( कुलभूषण) 9564 मतदान अधिकारियों और माइक्रो आब्जर्वर को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए किया गया प्रशिक्षित जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार के दिशा निर्देश में बी एच ई एल के कंवेंशन हॉल में मतदान प्रक्रिया में सम्मिलित समस्त अधिकारियों तथा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं कार्मिकों को मतदान के दिन अपनाई जाने वाली चुनाव प्रक्रिया का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी, धीराज सिंह गर्ब्याल के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप, कार्मिक प्रतीक जैन के दिशा निर्देशन परियोजना निदेशक के एन तिवारी के मुख्य संयोजन एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ नरेश चौधरी के संयोजन में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान समस्त मतदान प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से दर्शाया गया। सखी बूथों अथवा पिंक बूथों पर मतदान प्रक्रिया को लघु नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसमें मतदान की प्रक्रिया को सरल एवं सजीव रूप से चित्रित करते हुए विभिन्न पात्रों ने मतदान के दौरान घटित होने वाले विभिन्न प्रकरणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशिक्षण नोडल के एन तिवारी, नाटक मंचन के प्रभारी प्रोफेसर नरेश चौधरी ने विस्तार से समस्त प्रक्रिया के बारे में बताया जबकि मास्टर ट्रेनर डॉ. संतोष कुमार चमोला एवं यू सी राय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं पर्दानशीन बूथ के मतदान कार्मिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। प्रेक्षक लोचन सेहरा जी द्वारा इसकी प्रशंसा की गई तथा उन्होंने अवगत कराया कि मतदान प्रक्रिया की सजीव चित्रण से उसे समझने में आसानी रहती है।
मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान समस्त मतदान प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से दर्शाया गया। मतदान के दौरान आने वाली सभी परिस्थितियों को उदाहरण सहित प्रस्तुत किया गया। यथा प्रथम एवम नए मतदाता द्वारा मतदान, नेत्रहीन अथवा शिथिलांग मतदाता के लिए साथी के माध्यम से मतदान, विवाह के लिए तैयार जागरूक मतदाता, नई नवेली दुल्हन द्वारा मतदान, निविदत्त मतपत्र की स्थिति में मतदान प्रक्रिया, मोबाइल सहित मतदाता के प्रवेश की स्थिति, चैलेंज वोट की स्थिति में मतदान प्रकिया, अवांछित व्यक्ति के मतदान केंद्र पर प्रवेश की स्थिति, पर्दानशीन मतदाता के द्वारा मतदान, ट्रांसजेंडर मतदाता द्वारा मतदान केंद्र पर मतदान। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ईवीएम मशीन को समस्त पोलिंग एजेंट एवं मतदान अधिकारियों के समक्ष सील बंद करना। लघु नाटिका के प्रमुख पात्र प्रवीण कपिल, पंकज गुप्ता, अमित चतुर्वेदी, अमरदीप, मीरा भारद्वाज, अरविंद चौधरी, विनीत गुप्ता, संजय त्रिपाठी, रेशमा परवीन, अंजु वत्स, सीमा राठी, सत्यदेव, टेकचंद आदि हैं।लघु नाटिका की प्रस्तुति के दौरान प्रशिक्षण नोडल के.एन. तिवारी, मास्टर ट्रेनर यू.सी. राय, डॉ. संतोष कुमार चमोला, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी, डॉ. अजय मलिक, डॉ. आर. के. शुक्ल, अमित गौतम, अमित नौटियाल, सुशील कुमार व देवेंद्र भास्कर, अरविंद यादव, अमित कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का विवरण
हरिद्वार ( कुलभूषण )फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार में पुलिस उप महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपातकाल सेवा उत्तराखंड देहरादून एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाए जाने क्रम में अग्निशमन अधिकारी मायापुर शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा समस्त कर्मचारियों को फायर स्टेशन परिसर में फालिन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार द्वारा 01 अप्रैल 23 से 31 मार्च 2024 तक पूरे भारतवर्ष में अग्निकांड एवं जीव रक्षा में अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों के नाम पढ़े गए उसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार अभिनव त्यागी एवम अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार द्वारा शहीद स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात समस्त कर्मचारियों द्वारा पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि अर्पित करने पश्चात अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों के प्रति 02 मिनट का मौन धारण किया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा अग्निसुरक्षा संबंधी रैली के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा प्रचार प्रसार के लिए फायर स्टेशन से रवाना किया*
संत किसी की जाति नहीं पूछते, सभी को ज्ञान देकर कल्याण करते हैं – सतपाल महाराज
हरिद्वार ।( कुलभूषण )मानव उत्थान सेवा समिति व प्रेमनगर आश्रम के तत्वावधान में आयोजित सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्मवादी संत किसी से भेद भाव नहीं करते हैं।वह कभी किसी से उसकी जाति नहीं पूछते हैं बल्कि जिज्ञासु को आत्मज्ञान की दीक्षा देकर भक्ति मार्ग में चलने की प्रेरणा देते हैं और उसका कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा की आगे कहा कि दुनिया के जितने भी भक्त हैं, राम भक्त राम का प्रसाद लेते हैं, पर यहां तो प्रभु राम भिलनी का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भिलनी के जो झूठे बेर हैं, उनको खा रहे हैं परंतु भिलनी ने इस भावना से बेरों को नहीं खाया कि पहले मैं खा लूं, तब भगवान को दूं। उसने इस भावना से बेरों को चखा की कोई बैर खट्टा या कड़वा ना हो। मेरे प्रभु को मीठे बेर ही मिले, तो ऐसी भावना से उसने बेरों को चखा और भगवान के आगे समर्पित किया केवल मीठे बेर ही समर्पित किया तो भगवान ने उनको सहर्ष ग्रहण किया। भगवान उन ऋषि मुनियों से कहते हैं जो उनका सत्कार करने आए थे कि पंपा सरोवर बड़ा गंदा हो गया है, तुम इतने विद्वान हो ज्ञानी हो, आपने साधना की है, आप अपने चरण पंपा सरोवर में डालो तो पवित्र हो जाएगा। सब ऋषियों ने अपना सम्मान समझा और अपने चरण डालें पर पंपा सरोवर पवित्र नहीं हुआ तब प्रभु राम ने अपने चरण डाले, तो भी पंपा सरोवर पवित्र नहीं हुआ। तब प्रभु राम भिलनी से कहते हैं कि भिलनी ! अब हम सब ने तो अपने पैर डाल दिए हैं और हमारे स्पर्श से ये पंपा सरोवर पवित्र नहीं हुआ, अब तुम अपने चरण डालो। तो भिलनी पहले बहुत सकुचाती है, प्रभु मैं तो बहुत दीन- हीन हूँ, भगवान ने जब बार-बार आग्रह किया और भिलनी ने अपने चरण डाले तो सारा पम्पा सरोवर पवित्र हो गया। बड़ी-बड़ी तपस्या करने वाले ऋषि ज्ञानी विद्वान लोग एक दूसरे से ईर्ष्या करते थे, लेकिन भिलनी के मन में सेवा का पवित्र भाव था। इसलिए उसके चरण डालने से पंपा सरोवर पवित्र हो गया।
श्री महाराज जी ने कहा कि आप मेरे शब्दों को सुन रहे हैं। यह सारा जो वाइब्रेशन है यह अपने आप में स्पंदन है तो हमारे संत कहते हैं कि एक ऐसा आदि स्पंदन है जिससे सारा स्पंदन प्रारंभ हुआ, आदि नाम जिसको कहा गया जो जर्रे-जर्रे के अंदर है। आपने देखा होगा सबसे छोटे पार्टिकल में जिसको एटम कहा जाता है, उसके बीच में न्यूक्लियस है, उसके चारों तरफ इलेक्ट्रॉन परिक्रमा करते हैं, उसके बीच में न्यूट्रॉन है और प्रोटोन है। भगवान भी गीता में यही कहते है कि हे अर्जुन! तीन गुणों से यह सारा संसार बना है। इस सारे संसार के अंदर फंडामेंटल पार्टिकल्स हैं। वह क्या है – इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन। इसी के वृद्धि और कमी होने से सारे आपके एलिमेंट्स बनते चले जाते हैं। प्रारंभ में हाइड्रोजन बना हाइड्रोजन के एच में एक और जोड़ा तो हीलियम बन गया। आप जैसे-जैसे जोड़ते चले जाएंगे, अनेक तत्वों की रचना होती चली जाएगी। ऐसे ही सबका आधारभूत जो हमारे अंदर नाम है।जिसको कहा है कि वह आदि नाम है, उस आदि नाम का लोग गुप्त जाप करते हैं, उसे कोई बिरला ही समझता है। इसलिए संतो के पास जाकर उस आदि नाम को जानना चाहिए। उसके सिमरन से ही हमारा कल्याण संभव है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभुजी महाराज ने कहा कि आज समाज में विकृति आने से हम मानव होते हुए भी मानवता को नहीं समझते हैं। मानवता के प्रेम को करुणा को नहीं समझते और धर्म को लेकर विवाद करते हैं, तो धर्म के मूल को तो किसी ने समझा ही नहीं, इसको समझने के लिए हमें संतों के शरण में आना होगा तभी हम धर्म की मूल भावना को समझेंगे तब ही समाज में मानवता विकसित होगी। मंच संचालन महात्मा हरिसंतोषानंद ने किया।
अपराधियों को या तो अपराध छोड़ना होगा या देश छोड़ना होगा – योगी
हरिद्वार (कुलभूषण) भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन रुड़की में किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने जहां राम मंदिर का विरोध किया वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर बनाकर पूरे विश्व में हिंदुत्व को अग्रसर किया है योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अपने मंदिरों की सुरक्षा के लिए,हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए,लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए अपार संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक पहुंच रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है उन सब का केंद्र में प्रतिनिधित्व योगी जी कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं, इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोख्याल निशंक ने कहा कि आने वाले चुनाव में विपक्षियों को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, रोज विपक्षी पार्टी के नेता भाजपा में आ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है, सांसद कल्पना सैनी नेट डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश में जो विकास कार्य किए गए हैं, उसके बारे में विस्तार से बताया और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि यदि हमें अपने प्रदेश का विकास करना है अपने युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना है तो हमें भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए, मंच का संचालन लोकसभा संयोजक कुलदीप कुमार और लोकसभा सह संयोजक प्रवीण संधू ने किया, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, संदीप गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कार्निवल लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार निस्तारक लोकसभा राजेंद्र व्यास, लोकसभा से प्रभारी आदित्य चौहान, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह चौहान, लोकसभा सह संयोजक मयंक गुप्ता, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, सभी ने अपने-अपने वक्तव्य रखें और आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की कार्यक्रम में मंचासीन रहने वालों में इनके अतिरिक्त पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन चंद्रशेखर प्रधान राकेश राजपूत, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, विधानसभा संयोजक स्वामी यतीश्वरानंद संजय गुप्ता सुरेश राठौड़ रानी देवयानी दिनेश पवार मास्टर सत्यपाल मुनीश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा देवी सिंह राणा , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गोयल, विधानसभा प्रभारी महेंद्र कल मोहित कौशिक अजीत सिंह राजेश सैनी मधु सिंह अमन त्यागी अनीश गॉड, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, हर्ष दौलत मनीष चौधरी ,रविंदर चौधरी करुणा करनवाल, राव काले खान इंजीनियर करण सिंह, विकास तिवारी ,आशुतोष शर्मा,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, इसके अतिरिक्त उपस्थित रहने वालों में सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, पूजा नंदा, धीर सिंह ,अभिषेक चंद्रा, गीता कार्की, राजबाला सैनी प्रमोद चौधरी, विकास प्रजापति ,सुशील रावत, डॉ सौरभ गुप्ता, रामगोपाल काउंसिल एडवोकेट नवीन जैन आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड़ पहुंचे सीएम योगी, कहा- उत्तराखण्ड़ की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल
श्रीनगर/देहरादून, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी देहरादून में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से आ रही आवाज जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगें,
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर, हरिद्वार जनपद के रूड़की में जनसभा करने के बाद चुनावी प्रचार को धार देने के लिए देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ किया।
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड़ और उत्तर प्रदेश की 85 सीटें भाजपा जीतेगी इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है कि टिहरी से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह चुनावी जीत के साथ उत्तराखंड़ की पांचों सीटों पर कमल खिलेगा।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुये
सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को पांच सालों तक फ्री राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में लोग भूखे मरते थे। आज 80 करोड़ लोगों को मिल रहा फ्री राशन। कांग्रेस के समय समय युवा बेरोजगार था लेकिन आज युवाओं के पास रोजगार है।
आज कहते हैं राम सबके हैं :
सीएम योगी ने अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।
उन्होंने कहा कि यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को इस लायक ही नहीं छोड़ूंगा कि वे वहां अपराध करके उत्तराखंड़ आकर देवभूमि को अपवित्र कर सकें। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध है, उसको कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तराखंड़ से जब नदियों का पानी आता है, वह यूपी को उत्तम प्रदेश में बनाने में सहायक होता है। यह एक-दूसरे से पूरी तरह रचे-बसे हैं। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है।
भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए- योगी
कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद ने दिये हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।
बच्चे को देख चमक उठी सीएम योगी की आंखें :
रुड़की, लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगने पहुंचे। इस दौरान इस बच्चे को देख सीएम योगी आदित्यनाथ की चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान आने के साथ ही उनकी आंखें भी चमक उठी। यह बच्चा सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा था। जिसके मंच पर पहुंचते ही जोर-जोर से योगी-योगी के नारे लोग लगाने लगे। मंच पर बैठे सभी नेता भी सीएम योगी के बालस्वरूप को देख उत्साहित हो गए। कुछ नेताओं ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वहीं सीएम योगी भी बच्चे से कानों में गुफ्तगू करने लगे |
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उन्होंने जनसभा की। इससे पहले श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है।