Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowभाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद नरेश बंसल का स्वागत, विधान सभा...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद नरेश बंसल का स्वागत, विधान सभा पार्टी कार्यालय तक निकाला जुलूस

देहरादून, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांदद श्री नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक जुलूस निकालकर भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत , प्रदेश महामंन्त्री संघटन श्री अजेय प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी , महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोश खरोश के साथ श्री नरेश बंसल का स्वागत किया गया

इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती राज्य लक्ष्मी शाह , श्री हरबंश कपूर, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा , महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजकुमारी गिरी, आदित्य चौहान, प्रदेश शोशल मीडिया प्रभारी श्री शेखर वर्मा सहित कई प्रदेश पदाधिकारी व विधायक गण उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यालय में स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत के साथ श्री नरेश बंसल ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जाकर दीनदयाल की मूर्ति का माल्यार्पण किया साथ लौहपुरुष सरदार पटेल, भीम राव आंबेकर व स्वर्गीय इंद्मणि बडोनी की मूर्ति का भी माल्यार्पण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments