Saturday, April 27, 2024
HomeNationalBihar Assembly election 2020: 71 सीटों पर पहले चरण का मतदान खत्म,...

Bihar Assembly election 2020: 71 सीटों पर पहले चरण का मतदान खत्म, 6 बजे तक 52% से ज्यादा वोटिंग

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। छिटपुट घटना को छोड़कर पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। पहले चरण के तहत 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा में वोटिंग कराई गई। शाम छह बजे तक 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

मतदान के शुरुआत में कई जगहों पर बड़़ी संख्या में ईवीएम खराबी की खबरें आई, जिसके कारण कई 12 बूथों पर मतदान का समय 4 बजे से बढ़ाकर 7 बजे कर दिया गया था। पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी वोटिंग हुई। राजधानी पटना में वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार स्थिति एकदम अलग है।

कोरोना की स्थिति में सुरक्षित चुनाव कराना बड़ी चुनौती है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 53 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 53.54 फीसदी मतदान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 54 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। source: oneindia.com

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments