Friday, May 3, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड़ : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्सिडी का बढ़ाया जाएगा...

उत्तराखंड़ : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्सिडी का बढ़ाया जाएगा दायरा

देहरादून, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्सिडी का दायरा बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग को शीघ्र इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित किए जा रहे पर्यटक आवास गृह में वेलनेस सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित करने के भी निर्देश दिए।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन से संबंधित ऐसी योजनाएं बनाई जाएं, जिन्हें तीन माह के भीतर धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काली व शारदा नदियों में राफ्टिंग तथा टिहरी झील में सी प्लेन उतारने की योजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मसूरी तथा नैनीताल की बदहाल यातायात व्यवस्था का कारगर हल तलाशने और राज्य के विभिन्न धार्मिक व पर्यटक स्थलों के लिए छोटी फिल्मों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-मसूरी, ऋषिकेश-नीलकंठ रोप वे के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही पाताल भुवनेश्वर व पूर्णागिरी रोप वे के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जाए। उन्होंने अल्मोड़ा के नीम करोली में पार्किंग की व्यवस्था पर तेजी से काम करने को कहा।

बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग से संबंधित 103 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 68 पूर्ण हो चुकी हैं तथा 21 पर कार्यवाही गतिमान है।

सरकार द्वारा घोषित पर्यटन राहत पैकेज के अंतर्गत पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रेस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी शुरू हो गई है। 31 अगस्त तक राज्य में कुल 9398 व्यक्तियों के खातों में 3.66 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। बैठक में मुख्य सचिव एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद वद्र्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, अपर सचिव युगल किशोर पंत एवं स्वाति भदौरिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

भाजपा की जन आशीर्वाद रैली की शुरूआत, मुख्यमंत्री ने की श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

 

पौड़ी(श्रीनगर), प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वह शुक्रवार को श्रीनगर में रहे। यहां उनके स्वागत में जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की। धामी ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी,
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिंह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिसके बाद जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंन कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बस अड्डा श्रीनगर में पार्किंग का शिलान्यास और विशलड पम्पिंग पेयजल योजना व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। धामीी शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे।

भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान : प्रीतम
वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। जबकि सबका साथ सबका विकास के वादे पर भी सरकार खरी नहीं उतर पाई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा एवं चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाएं सरकार की नीति और नियत को दर्शा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई महंगाई बढ़ती चली गई। उपनल कर्मचारियों से लेकर पंचायती राज कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, बेसिक शिक्षक, सचिवालय संघ के कर्मचारी आदि अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश को धरना प्रदेश बना दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments