Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowजरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण, बच्चे दिखे उत्साहित

जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण, बच्चे दिखे उत्साहित

पिथौरागढ़- सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डे कि पहल पर 100 जरूरतमंद बच्चों के लिये पाठय सामग्री बाराबीसी उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेन्द बसेड़ा को सौपी गई। यह पाठय सामग्री मानस एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक पंत द्वारा उपलब्ध कराई गई।

बाराबीसी उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र बसेड़ा ने कहा कि इस कोरोनाकाल में जरूरतमंद बच्चों के लिये उपलब्ध कराई गई इस पाठ्य सामग्री के लिये डॉ. अशोक पंत व जुगल किशोर पाण्डे का आभार जताया। कार्यक्रम में युवा रचनाकार ललित शौर्य मानस एकेडमी के एडम आफीसर गजेन्द्र बोरा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments