01 दिसम्बर 2025 विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली आयोजन

0
214

नई टिहरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्याम विजय ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति के पत्र दिनाक 26 नवम्बर 2025 के क्रम में राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 दिसम्बर 2025 को “विश्व एड्स दिवस’ THEME- “Overcoming disruption, transforming the AIDS Response.” के अवसर पर जनपद स्तर पर गोष्ठी / प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन स्थान-राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी से सुमन पार्क नई टिहरी तक 01 दिसम्बर 2025 को प्रात 11.30 बजे रैली का आयोजन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि इसके साथ ही “विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जनपद में जिला कारागार, नई टिहरी में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से बन्दियों को एच०आई०वी०/एड्स की रोकथाम् जांच, परामर्श तथा उपचार सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जानी है।