Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा गजा मंडल अध्यक्ष बने रतन सिंह रावत, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट...

भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष बने रतन सिंह रावत, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर किया स्वागत

टिहरी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गयी, जनपद टिहरी में गजा मंडल अध्यक्ष पद पर रतन सिंह रावत को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ मिठाई बांट कर स्वागत किया । अध्यक्ष पद पर रतन सिंह रावत की घोषणा होते ही गजा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ,जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती, निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद उनियाल ने रतन सिंह रावत को माल्यार्पण किया , इस अवसर पर बीर सिंह असवाल,चतर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी , ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत को अध्यक्ष बनाये जाने पर मिष्ठान वितरण किया, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की रीति नीति को आगे बढ़ाया जायेगा तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2023 व 2024 में सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास के साथ भारतीय जनता पार्टी के मिशन को पूरा किया जाएगा ।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश व जनपद पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments