Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowविजय मशाल के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर सेना ने किया भव्य स्वागत

विजय मशाल के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर सेना ने किया भव्य स्वागत

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- 1971 भारत-पाक युद्ध के पचास वर्ष पूर्ण होने पर सेना इसे स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है जिसके तहत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली से रवाना की गई विजय मशाल रुद्रप्रयाग पहुंची । सूबेदार दलीप सिहं व सेना के 12 जवानों की अगुवाई में रुद्रप्रयाग पहुंची विजय मशाल का 11 मराठा इनफैंट्री द्वारा भब्य स्वागत किया गया।

“1971 युद्ध के बीर सेनानियों को किया गया सम्मानित”

स्थानीय गुलाब राय मैदान में 11 मराठा इनफैंट्री द्वारा आयोजित भब्य कार्यक्रम में 1971 युद्ध के योद्धाओं व बीर नारियों को सेना के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों छात्राओं सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे । इस दौरान सेना की बैंड टोली की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आर एस थापा , उप कमान अधिकारी 11 मराठा इनफैंट्री आर.शिवा रामाकृष्णन ने 1971 युद्ध अपने दोनों हाथों को गवाने वाले गढ़वाल राईफल के बीर योद्धा जनपद निवासी दयाल सिहं व महार रैजीमैंट के सिपाही दरवान सिहं की पत्नी कांता देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेना में अपना अमूल्य योगदान देने वाले बीर सैनिकों व पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष राय सिंह रावत, कै. हरिसिंह राणा, सहित 11 मराठा के जवान, व पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments