Wednesday, September 25, 2024
HomeStatesUttarakhandअमन गर्ग बने हरिद्वार महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

अमन गर्ग बने हरिद्वार महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

हरिद्वार  (कुलभूषण) हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर अमन गर्ग के स्वागत में कांग्रेसियों ने आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। ज्वालापुर स्थित शहनाई बैंकेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार महानगर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी और एमएलसी रामयश सिंह ने की। मंच संचालन वरुण बालियान ने करते हुए अमन गर्ग को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश आजाद होने के बाद भी देशवासियों की सेवा की। इसलिए एक बार फिर देश को कांग्रेस की जरूरत है। इस मौके पर मुकर्रम अंसारी, ओपी चौहान,अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, राजवीर सिंह , अरविंद शर्मा, सोम त्यागी, निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव,इसरार सलमानी, उदयवीर सिंह, कैलाश भट्ट,नईम कुरैशी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी समेत तमाम कांग्रेसियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमन गर्ग के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे जी जान से कांग्रेस की सेवा करेंगे और खुद चुनाव ना लड़के पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के लिए कार्य करेंगे,अनुशासन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले संगठन में कतई बर्दाश्त नही किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर झंडा अभियान छेड़ा जाएगा जिसके तहत हर वार्ड में वरिष्ठ कांग्रेसियों के घर पहुंच कर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा और वरिष्ठ कांग्रेसियों से कुशल क्षेम पूछा जायेगा, हरिद्वार कॉरिडोर के मुद्दे पर अमन गर्ग ने कहा कि अगर जनता और व्यापारियों को बिना विश्वास में लिए कॉरिडोर बनाया गया तो सरकार से आर पार की लड़ाई होगी और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जायेगी,
इस मौके पर व्यापारी नेता अरविंद अग्रवाल बबली, संतोष मित्तल,संजय गोयल ,नीरज मंगल डब्बू,महेश दास,मोती बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री राजेश खुराना, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश अत्री, श्री मोहन अधिकारी, आशीष प्रधान,विनय मिश्रा, अनिल शर्मा,गौरव शर्मा, विपिन खन्ना, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा,विमल शर्मा साटू, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन यादव, दिनेश वालिया, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा,रचना शर्मा,मनोज सैनी, इरफान अंसारी,विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, उत्कर्ष वालिया, सुनील कुमार, अमित कुमार, गुलबीर सिंह,एलएस रावत, तरूण व्यास,दीपक पाण्डेय,मुन्ना मास्टर,शौकत अली चीचू, मुकुल जोशी,अशोक गुप्ता, भुवनेश पाठक,चोखेलाल,जावेद खान,अथर अंसारी,इरशाद खान, निवर्तमान पार्षद सुहैल कुरैशी, शौकीन अहमद, मेहरबान खान, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी, सद्दीक गाड़ा,आरिफ कुरैशी, राजेन्द्र चुटैला,अनुज गुप्ता, पप्पू वाल्मीकि, राजेश छाछर , तस्लीम अहमद,प्रदीप त्यागी,अजय गिरी,दीपक शर्मा, नितिन कश्यप, राधेश्याम सिंह, विकास सिंह, मोहनलाल राणा,रिषभ अरोड़ा, तरूण शर्मा,भूषण शर्मा,दीपक कपूर,राजेश गुप्ता,बिंदेश गुप्ता, अवधेश कुमार,विजय कुमार, अरूण राघव, नवीन सैंस,रिषभ वशिष्ठ, रवि ठाकुर, बलराम गिरि कड़क,पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा,शंकर अग्रवाल आदि कांग्रेस उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments