Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowटोक्यो ओलंपिक : देश को हॉकी में मिला पदक, खिलाड़ियों और खेल...

टोक्यो ओलंपिक : देश को हॉकी में मिला पदक, खिलाड़ियों और खेल संघों ने मनाई खुशी, केक काट मनाया जश्न

देहरादून, भारतीय हाकी टीम को 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक पदक मिलने की खुशी में आज पवेलियन ग्राउंड में खिलाडियों और खेल संघों द्वारा जश्न मनाया गया , पवेलियन मैदान में आयोजित इस जश्न समारोह में सभी ने कांस्य पदक मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए महिला हॉकी टीम को भी पदक लाने की शुभकामनाएं दी |
खेल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाडियों ने केक काटकर एवं मिठाई खिला कर जश्न मनाया | खेल संघ के सेवा सिंह मठारु ने कहा कि टीम इंडिया ने 1980 के बाद अब पुनः हॉकी में अपना खोया सम्मान हासिल किया है। कार्यक्रम संयोजक डीएम लखेड़ा ने कहा कि ओलम्पिक में महिला व पुरूष हॉकी टीमों के शानदार खेल के चलते पूरे देश में हॉकी को लेकर मौजूदा मनोदशा में जर्बदस्त बदलाव आएगा |

उल्लेखनीय हो कि टीम इंडिया द्वारा 1980 के बाद अब पुनः हाकी में ख्याति प्राप्त कर ओलंपिक में पदक प्राप्त किया |
इस अवसर पर खेल संघों से देवेंद्र बिष्ट , पी. सी. वर्मा, नवनीत सेठी , बृजेन्द्र राणा , उस्मान खान , गुरचरण सिंह , शिव कुमार अग्निहोत्री, सेवा सिंह, आदित्य प्रकाश , पैरा ओलम्पियन प्रेम कुमार , दीपक रावत , संयुक्त निदेशक खेल एस. के. सार्की , खेल विभाग से अमित कटारिया, शेफाली गुरंग, रविन्द्र भंडारी ,अविनाश कुंवर, प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे,
कार्यक्रम के संयोजक डी. एम. लखेड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments