Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandफूड डिलीवरी वाहनों कार्रवाई, 41 का चालान, 8 सीज

फूड डिलीवरी वाहनों कार्रवाई, 41 का चालान, 8 सीज

देहरादून(आरएनएस)।  शहर में तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले फूड डिलीवरी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर चेकिंग में 41 वाहनों के चालान किए। जबकि आठ वाहन सीज किए गए। एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंटरसेप्टर दल, टास्क फोर्स और बाइक स्क्वायड ने शहर के विभिन्न रूटों पर सघन चेकिंग की। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि डिलीवरी वाहन चालक समय पर सामान पहुंचाने के चक्कर में तेज गति से वाहन चला रहे हैं और यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। अभियान के दौरान वैध दस्तावेज न होने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ने वाले 41 वाहनों के चालान किए गए। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने सभी डिलीवरी कंपनियों और चालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे लापरवाही न बरतें। उन्होंने अपील की है कि चालक वैध लाइसेंस के साथ ही चलें और तेज गति से वाहन न चलाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments