Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandसावधान ! कमरे में हीटर जलाकर सो रहे दिल्ली के पर्यटक की...

सावधान ! कमरे में हीटर जलाकर सो रहे दिल्ली के पर्यटक की जलकर मौत

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ सिविल अस्पताल मसूरी के निकट स्थित संजीव गोयल के मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँची।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में गौरव टुटेजा पुत्र देश पाल टुटेजा, निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली, उम्र लगभग 47 वर्ष, दिनांक 30.12.2025 से किराये के कमरे में रह रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सायं लगभग 5:00 बजे के आसपास गौरव टुटेजा को आस-पड़ोस के लोगों द्वारा देखा गया था, उक्त गौरव बाजार से एक दो दिन पहले अपने कमरे के लिए रूम हीटर खरीद कर लाए थे ।
सायं के समय कमरे से धुआँ निकलता देख आसपास के लोगों द्वारा मकान स्वामी को सूचित किया गया। जब कमरे को खोलकर देखा गया तो कमरे के अंदर हीटर जल रहा था तथा आग लगी हुई थी, जिससे बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जला हुआ पाया गया।
कमरे के अंदर गौरव टुटेजा हीटर के पास जली अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक निरीक्षण में गौरव टुटेजा की मृत्यु हो चुकी पाई गई।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव को पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जांच प्रचलित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments