Saturday, October 26, 2024
HomeStatesUttarakhandहाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, दिनेश चंद्र सिंह रावत बने अध्यक्ष

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, दिनेश चंद्र सिंह रावत बने अध्यक्ष

नैनीताल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव (High Court Bar Association Election) के देर रात्रि परिणाम आ गए। अध्यक्ष पद पर दुर्गा सिंह मेहता को 229, दिनेश चंद्र सिंह रावत को 449 तथा शशिकांत शांडिल्य को 124 मत मिले। इस प्रकार दिनेश चंद्र सिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गा सिंह मेहता पर 200 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि दिनेश भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के भाई हैं।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौशल साह जगाती को 386 तथा विकास कुमार गुगलानी को 452 मत मिले और विकास ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मानवेंद्र सिंह 446 मत प्राप्त कर जीते, जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी प्रभात बोहरा को 397 मतों पर संतोष करना पड़ा। वहीं महिला उपाध्यक्ष के पद पर मधु नेगी सामंत को 290, शीतल सेलवाल को 352 तथा शिवांगी गंगवार को 189 मत मिले, फलस्वरूप शीतल विजयी रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments