Friday, May 15, 2026
HomeStatesUttarakhandपानी के गुब्बारे फैंकने को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

पानी के गुब्बारे फैंकने को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

देहरादून, होली के रंगोत्सव से पहले चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फैंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चकराता रोड स्थित एक मोबाइल शॉप के पास दीपक अपने दोस्त अक्षय के साथ मौजूद था। इसी दौरान मन आनंद निवासी लूनिया मोहल्ला वहां पहुंचा। पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील :
होली के मद्देनजर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments