Thursday, June 25, 2026
HomeTrending Nowउत्तरायणी कौथिक को लेकर बैठक का आयोजन

उत्तरायणी कौथिक को लेकर बैठक का आयोजन

देहरादून, उत्तराखंड़ की सांस्कृतिक विरासत और कौथिक को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तरायणी कौथिक महोत्सव को देहरादून की प्रथम बैठक का आयोजन में किये जाने का निर्णय लिया गया, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की लोक कला संस्कृति की पहचान और सदियों से चला रहा उत्तरायणी के महोत्सव को दून के परेड ग्राउंड में आयोजित कर संस्कृति के प्रचार प्रसार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया, बैठक में महोत्सव को प्राची जनकल्याण समिति के बैनर तले आयोजन करने की सहमति बनी, समिति के अध्यक्ष बलदेव चंद भट्ट, विद्यासागर, कुंदन चौहान, गणेश दत्त कांडपाल लोक गायक, विजय खड्का, विमल पांडे, श्रीमती लीला पायल लोक गायिका, श्रीमती हंसा धामी, गंगा गिरी गोस्वामी,यदिनेश पुनेठा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेले को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग करने की बात रखी, इसके साथ-साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु कमेटियों का भीम गठन किया गया l जिसमें आयोजन कमेटी, स्टॉल कमेटी, विज्ञापन कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी, स्मारिका कमेटी, खानपान कमेटी, अतिथि सम्मान कमेटी व अन्य पर सहमति हुई l बैठक में उत्तरायणी महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments