Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandगंदे नाले में मिला एक पुरुष का शव, पुलिस जांच में जुटी

गंदे नाले में मिला एक पुरुष का शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून, पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की क्लेमैनटाउन क्षेत्र के चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर पुलिस द्वारा शव को नाले से बाहर निकाल कर फील्ड यूनिट के माध्यम से घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई गई। शव के निरीक्षण में शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट या खरोच के निशान नहीं है। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है।आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की पहचान हेतु शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments