Sunday, June 21, 2026
HomeTrending Nowभारतीय सेना दिवस" के अवसर पर "विधिक जागरूकता शिविर" का आयोजन

भारतीय सेना दिवस” के अवसर पर “विधिक जागरूकता शिविर” का आयोजन

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग, श्रीमती पायल सिंह के आदेशानुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को लाटा बाबा इण्टरमीडिएट कॉलेज, शीशों (रुद्रप्रयाग) में “भारतीय सेना दिवस” के अवसर पर “विधिक जागरूकता शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
भारतीय सेना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग एवं बलिदान को सम्मान देना था। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका तथा देशभक्ति के मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को सेना के आदर्शों से प्रेरणा लेने एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, श्रमिकों के अधिकार एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

शिविर में यह भी बताया गया कि समाज के कमजोर, वंचित एवं पात्र व्यक्तियों को न्याय तक सुलभ पहुँच प्रदान करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है तथा कोई भी पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उपस्थित जनसमूह को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments