Thursday, March 5, 2026
HomeTrending Nowक्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जन कल्याण समिति का...

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जन कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल महापौर एवं विधायक से मिला

देहरादून, जन कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल एवं डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला से शिष्टाचार भेंट की एवं मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर, लोअर नेहरुग्राम क्षेत्र की कॉलोनियों में नालियों, सड़कों, पानी, बिजली, साफ सफाई, अतिक्रमण आदि समस्याओं के समाधान की मांग की।
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर एवं विधायक को अवगत कराया कि विधानसभा से सटा यह क्षेत्र वर्षों से विकास से वंचित हैं। पानी निकासी हेतु नालियों की बदहाल स्थिति, टूटी हुईं सड़के, सफ़ाई, अतिक्रमण, फ्लाई ओवर के नीचे व्याप्त गंदगी आदि समस्याओं का समाधान न होने से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं।
मोहकमपुर में फ्लाईओवर को बने लगभग 7 वर्ष हो गए हैं, लेकिन सर्विस लेन आज तक पक्की नहीं हो पायी हैं। पहले से ही खस्ताहाल सर्विस लेन और मोहकमपुर जाने वाली सड़क को को जब से सीवर और पेयजल लाइन डालने के लिए खोदा गया तब से तो स्थिति दिन ब दिन बदतर ही होती जा रही है। इस साइड लेन पर, मोहकमपुर, माजरी माफ़ी, नवादा, नत्थनपुर, नेहरूग्राम, दिव्य विहार मियांवाला आदि क्षेत्र के लगभग हजारों लोग और वाहन रोज आना-जाना करते हैं। वाहनों का धसना-फसना और जाम अब रोज की बात हो गई हैं।
कई कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का काम अभी भी लटका हैं। जो सड़के बनी भी थी वह भी नालियां न होने या नालियां बंद होने के कारण पानी से टूटनी शुरू हो गई है। पहले तो नालियों की सफाई नहीं होती हैं यदि होती हैं तो नालियों का कचरा साइड पर इकट्ठा करके छोड़ दिया जाता हैं जो फिर से नालियों में ही गिर जाता है। लगता हैं कि सिर्फ ओर सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही हैं।
जन कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला से क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की एवं उनके समाधान हेतु ज्ञापन भी दिया।
महापौर सौरभ थपलियाल एवं डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने, क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली जनकल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताई गई समस्याओं का संज्ञान लिया और उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में श्री मोहन सिंह नेगी अध्यक्ष, श्री राजीव खनसाली सचिव, श्री शेखर बरमोला कोषाध्यक्ष, श्री चंद्रशेखर चमोला संगठन सचिव, श्री विक्रम चौधरी सह सचिव, संरक्षक श्री डी पी थपलियाल, टी पी सेमवाल, सुमेर सिंह नेगी, श्री चैत राम भट्ट आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments