Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowकेदारघाटी के रामपुर(न्यालसू) में भालू का हमला 55 वर्षीय मंगल सिंह हुए...

केदारघाटी के रामपुर(न्यालसू) में भालू का हमला 55 वर्षीय मंगल सिंह हुए घायल

रूद्रप्रयाग – जनपद के केदारघाटी से भालू के हमले से एक स्थानीय ग्रामीण के घायल होने की खबर है । रामपुर (न्यालसू) निवासी 55 वर्षीय मंगल सिंह चौहान पर आज भालू ने हमला किया। उन्हें उपचार के लिए फाटा हास्पिटल में भर्ती कराया गया। गम्भीर स्थिति में ईलाज के दौरान उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।
कुछ दिन पहले मैखण्डा गांव , गुप्तकाशी और फिर मक्कूमठ तुंगनाथ घाटी, कालीमठ घाटी जाल -चौमासी,अगस्त्यमुनि- बनियाडी, तल्लानागपुर और कल मद्महेश्वर घाटी के सीमांत गांव गिरिया -मनसूना में भालू के भय से लोग दहशत मे है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन बन्यजीवों के इस आंतक पर एक ठोस नीति बनायें,ताकि इस समस्या को समाधान समय पर हो! समाधान नहीं निकला तो हमें लगेगा कि एक साज़िश है,कि जो कुम्भ मेले में जो बन्दर यहां छोड़े गए थे,उसी तर्ज़ पर ये भालू और गुलदार भी यहां छोड़े गए है। शासन-प्रशासन अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता तो ग्रामीणों को व्यापक आन्दोंलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments